गम्हरिया: रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित झारखंड सरकार की


विज्ञापन
राज्य स्तरीय सहाय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक मीट 2023 में सरायकेला जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है. गम्हरिया लौटने पर बीडीओ मारुति मिंज व सीओ मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया.
इस दौरान सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली एथलेटिक राधा कुमारी व दो सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल हासिल करने वाली रानी कुमारी को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. उनके साथ कोच करमू मंडल व ब्लाक कोर्डिनेटर दिवाकर सोरेन एवं सपन को भी सम्मानित किया गया. इसमें एलईओ विमोला तिर्की समेत परिजन शामिल हुए.
विज्ञापन

