औरंगाबाद (Dinanath Maur) : बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पिता पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालय का पिछले 15 दिनों से चक्कर लगा रहा है. उनको अभी तक न्याय नहीं मिला है. मामला फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव की है. पीड़ित पिता जनेश्वर सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को उनके बेटे की हत्या कर अपराधियों की ओर से आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी. उसके शव को आम के पेड़ में टांग दिया गया था. इस संबंध में जिन्हें नामजद किया गया था उसकी गिरफ्तारी अभी तक नही हुई है.

नामजद आरोपियों ने पूर्व में भी की थी बेटे की पिटाई
न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी नामजद अपराधियों ने बेटे की पिटाई की थी. जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. आज फिर बेटे की हत्या के बाद मुझे भी बेटे की तरह हत्या करने की धमकी दी जा रही है. यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन्हें जान का खतरा है. सूचना एसपी को देकर कारवाई की मांग कर रहे हैं.

Exploring world
