सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम पोड़ाहाट बांझी कुसुम के समीप अज्ञात मोटरसाईकिल की चपेट में आकर खेड़ियाघर मझरी निवासी (19) वर्षीय हेमलता पान गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह युवती कोटुवा से पिकनिक मनाने पनसुवा डैम आयी थी. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने पीछे से धक्का मार दिया. घायल अवस्था में युवती को सोनुआ अस्पताल लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन

