कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) शनिवार दोपहर कांड्रा और गम्हरिया के बॉर्डर पर पिंड्राबेड़ा नाला के बगल में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में आग लगा दी गई. जिससे आग ने भयंकर रूप ले लिया और ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने लगी.

वही बगल में ईंट कंपनी के नजदीक खड़े लव किशोर महतो एवं रापचा पंचायत के वार्ड सदस्य लोबिन हांसदा ने इसकी सूचना 100 डायल नंबर मे दी. तत्काल 100 डायल ऑफिस से गम्हरिया थाना को दी गई सूचना पर गम्हरिया थाना द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर फायर बिग्रेड को दी गई. वही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के शिव शंकर यादव एवं राजेन्द्र प्रजापति ने आग पर पानी की बौछार करते हुए आग को बुझाया. अन्यथा आग सूखी झाड़ियों के चलते गांव तक पहुंच सकती थी जिससे काफी नुकसान हो सकता था. वहीं मौके पर गम्हरिया थाना के सअनि शैलेंद्र कुमार यादव अपने जवानों के साथ मौजूद रहे.

