राजनगर (Pitambar Soy) जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ की बैठक रविवार को दुर्गा मैदान में हुई. बैठक में पुरानी कमेटी भंग करते हुए नए सिरे से नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से बासुदेव राउत को राजनगर डीलर संघ का अध्यक्ष बनाया गया.

वहीं सचिव के रूप में साहेबराम महतो एवं कोषाध्यक्ष नगेंद्र नाथ महतो को बनाया गया. साथ ही बैठक में हर माह डीलरों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान अध्यक्ष वासुदेव राउत ने कहा कि वह सदैव डीलरों की हितों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे. हर डीलर को समान रूप से देखेंगे और किसी भी डीलर की समस्या हो उसकी समाधान के लिए तत्पर रहेंगे.
उन्होंने सभी डीलरों से एकजुट रहने का आह्वान किया. बैठक में निमाई रजक, सुराई मुर्मू, प्रदीप कुमार साहू, प्रदीप कुमार साहू, मधु सुधन बेउरा, संतोष कुमार गुप्ता, मोतीलाल प्रधान, संजीव कुंटिया, भिखारी महतो, सचिन्द्र महतो सहित महिला समिति के दुकानदार शामिल थे.

Exploring world
