इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: मंगलवार शाम सरायकेला थाना अंतर्गत रंगामाटी में तीव्र गति से आ रही हाईवा संख्या JH05CA- 8103 ने स्कूटी संख्या JH22F- 3845 सवार को धक्का मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार रोड से खेत में जा फेंकाया.
वैसे गनीमत रही कि स्कूटी सवार दिलीप कुमार घड़ाई खरसावां निवासी को हल्की चोटें आई और वह बाल- बाल बच गया. वैसे इस इस घटना में स्कूटी छतिग्रस्त हो गई. ग्रामीणों की मदद से स्कूटी सवार को मरहम पट्टी कर खेत से बाहर निकाला गया एवं हाइवा को भी रोक दिया गया. जिसकी जानकारी चालक द्वारा अपने मालिक को दी गई, तत्पश्चात हाइवा मालिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराते हुए स्कूटी सवार को इलाज के लिए अपने साथ ले गए.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
ग्रामीणों के अनुसार सरायकेला- जशपुर रोड पर गिट्टी लोड हाइवा को चालक द्वारा हमेशा तीव्र गति से चलाया जाता है, जिससे अक्सर कोई ना कोइ वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते रहते है. दो दिन पहले भी एक तीव्र गति से जा रही हाइवा रांगामाटी के नजदीक पलट गयी थी. इस रोड पर पुलिसिंग नहीं होने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई.