Saraikela Nimdih Police Awarness Campaign सरायकेला: नीमडीह पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्र- छात्राओं को साइबर अपराध, बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: जिले में बेहतर पुलिसिंग और नागरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि कम उम्र में विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है. छात्र-छात्राओं से बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की गई.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
साइबर अपराध को लेकर भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. विद्यार्थियों को किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन लालच से बचने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई.
इसके अलावा डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अंधविश्वास और अफवाहों के कारण कई निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जाता है, जो कानूनन अपराध है. समाज को शिक्षित और जागरूक बनाकर ही ऐसी कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है. कार्यक्रम में डायल-112 आपातकालीन सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है. वहीं बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचने की अपील की गई. सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई.
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया.