सरायकेला: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में गुरुवार देर रात 17 वर्षीय किशोर की फंदे से लटकी लाश मिलने से इलाके में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है, जो लाल मोहम्मद का पुत्र बताया जा रहा है.


विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार किशोर अपने घर में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
