राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबड़िया गांव में नदी में डूबने से 17 वर्षीय अमन कंदीर की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोलाबड़िया निवासी एमलेन कंदीर के पुत्र अमन कंदीर के रूप में हुई है.


विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली जा रही है. मृतक के पिता एमलेन कंदीर के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) कांड दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. किशोर की मौत से परिजनों में मातम पसरा है.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

विज्ञापन
