सरायकेला: जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह गांव में गुरुवार को जल अर्पण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों और संबंधित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.



विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. लोगों ने जल की बर्बादी रोकने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया.
ग्रामीणों को जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रखरखाव और नियमित संचालन में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की अपील की गई.
Edited By Indrakant





विज्ञापन
