रोहतास: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कुड गोपालपुर गांव में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान दिनारा निवासी सुधीर कुमार यादव के रूप में हुई है. उसका शव चौसा नहर के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला है.

मौके से पुलिस को तीन खाली कारतूस और शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं. परिजनों ने बताया कि सुधीर कल शाम अपने दोस्तों से मिलने निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना पर दिनारा थाना पुलिस के साथ बिक्रमगंज के एसडीपीओ संकेत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक तरीके से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती संकेतों से लगता है कि हत्या किसी जान-पहचान वाले ने की है. हालांकि हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
