इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
राजनगर. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया. भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
इस अवसर पर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच चना, पूरी और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण महतो, विपिन बिहारी महतो, राहुल महतो, सपन महतो, पवन महतो, सुमन महतो, आशुतोष महतो, कुंज बिहारी महतो, प्रवीण महतो, तुलु महतो, अणिमा महतो, लखीबाती महतो, सविता महतो और डोली महतो समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है. सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस कार्यक्रम से तुमुंग गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.