चाईबासा: वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित सोनुआ प्रखंड के दीनदयाल शिशु/विद्या मंदिर, निश्चितपुर के वंदना सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया.


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से पंडित जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया.

शुक्रवार को नमामि भारतम्-वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों एवं आचार्याओं ने एक स्वर में संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ एक स्वर गान किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य मनोज भारती, अश्विनी दाश, सुजीत प्रधान, रोहित प्रधान, विष्णु दास, रमेश महतो, गोपेश प्रधान, प्रीति प्रधान, सरिता प्रधान, तारामनी हांसदा, बेबी महतो, निर्मला सतपथी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

