नीमडीह: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह पुरुलिया- टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में सवार नौ लोग पुरुलिया की ओर से झारखंड की ओर जा रहे थे. कार की टक्कर बलरामपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया. सभी ईचागढ़ के चिरुगोड़ा निवासी ठाकुरदास महतो के पुत्र नवकुंज महतो के बारात में शामिल होने गए थे. सभी नीमडीह प्रखंड के तिलाईटांड़ गांव के रहनेवाले बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन
