नई दिल्ली: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 2005 बैच के एलएएफईए राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी उज्ज्वल कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है. उन्हें रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. श्री कुमार झारखण्ड कैडर के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है.

उनकी यह नियुक्ति उप सचिव स्तर पर की गई है. उनका कार्यकाल 9 अक्टूबर 2028 तक अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. एसीसी ने इसके साथ ही उज्ज्वल कुमार की रक्षा राज्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में चल रही तैनाती को भी समाप्त करने की मंजूरी दे दी है. अब वे केवल निजी सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे.
इस नियुक्ति को रक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
