जामताड़ा/ Manish Baranwal सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना नई दिल्ली- हावड़ा मेन रेलवे लाइन पर चित्तरंजन और रुपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 235/44 के पास हुई.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कानगोई स्थित जेएमएम कार्यालय के पीछे डाउन रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय राम टहल की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक कानगोई का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. जीआरपी और आरपीएफ के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
