जामताड़ा: जिला अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के जगवाडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मी को धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी की शिकायत पर नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


नारायणपुर पुलिस के अनुसार मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 178/2026 के तहत जगवाडीह निवासी मो. फारूका अंसारी और मो. नौशाद अंसारी को नामजद आरोपी बनाया गया है. शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी कर्मी को धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है तथा आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

