
जामताड़ा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी चंचला ठाकुर की वैवाहिक वर्षगांठ सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाई गई. इस अवसर पर जामताड़ा रोटी बैंक के माध्यम से विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी के नेतृत्व में जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया गया. आयोजन का उद्देश्य केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना भी था. इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में राहत और उम्मीद लेकर आते हैं.
विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हर सक्षम व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.
उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है. जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस तरह के आयोजनों का सबसे बड़ा उद्देश्य है.
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी चंचला ठाकुर को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की. भोजन वितरण कार्यक्रम ने इस खास दिन को सेवा, संवेदना और मानवता के उत्सव में बदल दिया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल


