
जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की जनजातीय अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन योजना-2015 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जामताड़ा द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जामताड़ा प्रखंड की दुलाडीह पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मालती सोरेन ने की.


शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सचिव पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ पैनल अधिवक्ता पूजा हंसदा ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.
सचिव पवन कुमार ने आदिवासी समुदाय के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों. वन अधिकार. शिक्षा. स्वास्थ्य. सामाजिक सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने दिव्यांग बच्चों के अधिकार. दिव्यांग प्रमाण-पत्र. UDID Card तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.
शिविर में एकल अभिभावक (Single Parent) परिवारों के बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी भी दी गई. पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया. आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी ग्रामीणों को समझाई गई.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श भी दिया गया. साथ ही जरूरतमंद लोगों से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की गई.
ग्रामीणों ने जागरूकता शिविर को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की. कार्यक्रम में अधिकार मित्र विश्वजीत पाल. मेघा गुप्ता. आनंद महतो. शबाना यासमीन. मधु कुमारी. प्रकाश हेंब्रम. सुमन टुडू. शिवनाथ मंडल. आर्यन अंसारी. सुंदरी सोरेन. दिनेश मुर्मू. रंजीत महतो. नसीम अंसारी. इंद्रासन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





