जामताड़ा/ Yogesh Kumar दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मुर्मू बॉयज क्लब जबरदहा की ओर से तीन दिवसीय टाइमली फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. उद्घाटन मैच आरसी मूसा टोला रघुनाथपुर और एएफसी अर्जुनडीह के बीच खेला गया.


उद्घाटन समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, पबिया पंचायत के मुखिया जल सिंह बेसरा, सुरेश मुर्मू, उज्जवल मुर्मू, समीर मरांडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना को आगे रखते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं.
समिति के अनुसार विजेता टीम को 10,000 रुपये और उपविजेता टीम को 7,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. आयोजन समिति ने बताया कि जबरदहा का यह मैदान स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने में हमेशा सक्रिय रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
