इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा स्थित अंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे करीब 65 हजार रुपये नकद और 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य किसी काम से करीब तीन घंटे के लिए बाजार गए थे. इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया. परिवार के लोग जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिले.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इसके बाद परिवार के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी परसुडीह पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान और घटना के तरीके की जांच में जुटी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही हैं. अंबेडकर नगर की इस घटना से पहले भी इसी थाना क्षेत्र में 20 से 30 लाख रुपये की बड़ी चोरी सामने आ चुकी है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.