इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने परिवहन सचिव को पत्र लिखकर पुरी, रायरंगपुर, केंदुझर, झोराडीह रांची हेतु बसों का परिचालन करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि परिवहन के मामले में सरायकेला काफी पिछड़ा हुआ है. सरायकेला जिला मुख्यालय शाम 5 बजते- बजते टापू में तब्दील हो जाता है. वे मुश्किल से शाम 5 बजे के बाद परिवहन हेतु कोई भी साधन मुश्किल से मिल पाता है.
पूर्व में सरायकेला नगर से पुरी, रायरंगपुर, केंदुझर, झोराडीह रांची इत्यादि स्थानों तक चलाने हेतु वर्षों से कुछ बसों के मालिक द्वारा बिहार/झारखंड/ उड़ीसा सरकार से परमिट प्राप्त किया गया था. पूर्व में वे बसें कुछ दिनों तक सरायकेला से निर्धारित रूट पर चलाई भी गई थी, परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय उदासीनता के कारण निर्धारित रूट का परमिट प्राप्त कर पुरी, रायरंगपुर, केंदुझर, झोराडीह रांची आदरडीह इत्यादि स्थानों तक सरायकेला से बसों का परिचालन नहीं होने की कारण सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों के आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
आम लोगों को परिवहन की सुविधा हेतु उक्त रूटो के परमिट प्राप्त बसों को चलवाने के अलावा सरायकेला नगर से राज्य की राजधानी रांची, नजदीक के शहर जमशेदपुर/चाईबासा एवं उड़ीसा बंगाल के रायरंगपुर पुरुलिया हेतु रियायत दर पर बस सेवा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. परिवहन सचिव द्वारा उक्त रूटों पर बस सेवा सामान्य नहीं होने की स्थिति में चौधरी ने कहा कि वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे.