गम्हरिया: धनतेरस के शुभ अवसर पर गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक के समीप भालोटिया रोड में पाथकाइंड लैब की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी हरेलाल महतो ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर दर्जनों लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. खास बात यह रही कि हरेलाल महतो ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई.


इस मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक लैब शुरू होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने में काफी सुविधा मिलेगी. अब लोगों को छोटी-छोटी जांच के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी.
उन्होंने लैब के संचालक सह शिविर के आयोजक शुभम कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथ ही आशा व्यक्त की कि पाथकाइंड लैब आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
मौके पर ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ. अरूप ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर मौर्या, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, शिवम कुमार, पूर्व पार्षद सोनू सिंह, आनंद कुमार, आनंद भट्ट, ऊषा कुमारी, बबली कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

