चाईबासा: जल-जंगल-जमीन आंदोलन के प्रणेता एवं अमर शहीद देवेंद्र माझी के 32वें शहादत दिवस समारोह के अवसर पर बुधवार को सोनुआ पहुंचने से झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. सोनुआ बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी का बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद देवेंद्र माझी के नारों के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला.


स्वागत समारोह के बाद सोनुआ प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता गोइलकेरा शहीद स्थल के लिए रवाना हुए. जहां उन्होंने स्वर्गीय देवेंद्र माझी की शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, अजय दास, हेमचंद महतो, डॉ. महतो, अमित अंगरिया, बनबिहारी प्रधान, जादूपति प्रधान, अजीत राऊत, चक्रधारी साहू, मनोज साहू और सोहन माझी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

