आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2 के श्रीडूंगरी में एक घर में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. अगलगी में घर में रखे महंगे सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए.


विज्ञापन
पीड़ित परिवार की खुशबू महतो ने बताया कि वह और उनकी मां ड्यूटी पर गई थीं, जबकि घर में मौजूद उनकी दादी नहाने गई थीं. इसी दौरान घर में आग लग गई. दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने में लग गए. सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद अभिजीत महतो भी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
पूर्व पार्षद अभिजीत महतो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
