चांडिल: थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.


जानकारी के अनुसार दोनों छात्र गम्हरिया से बाइक पर सवार होकर चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान गोलचक्कर के समीप ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में हुई है.
सूचना पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है.
स्थानीय लोगों ने चांडिल गोलचक्कर और आसपास सड़क की खराब स्थिति तथा यातायात दबाव को लेकर नाराजगी जताई है. लोगों ने एनएचएआई और संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत, यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

