चाईबासा Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले सोनुआ प्रखंड में स्थित गुरुकुल द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन टोपोटोला धोलाबनी के स्कूली बच्चे नौ दिनों की स्टडी टूर से सोमवार शाम को वापस लौट आये. विगत 19 अक्टूबर रविवार से शुरु हुआ स्कूल का स्टडी टूर के दौरान स्कूल के बच्चों व टीचर्स ने ऐतिहासिक शहर मथुरा व वृंदावन में कृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, यमुना घाटों का नाव में दर्शन करने के अलावा वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, निधीवन, रंगजी मंदिर, राधारमण मंदिर, प्रेम मंदिर, पागल बाबा मंदिर, गोपेश्वर मंदिर आदि का दर्शन किया.

इसके अलावा स्कूली बच्चों ने स्टडी टूर के दौरान आगरा में ताजमहल, आगरा किला, इतिमादुद्दौला का मकबरा (बेबी ताज) फतेपुर सीकरी किला, बुलंद दरबाजा, सलीम चिश्ती की दरगाह का भ्रमण कर मुगल साम्राज्य की इतिहास व अकबर के बनाये गये स्वर्णिम युग भरत के ऐतिहासिक शहर आगरा को करीब से जानने का प्रयास किया. स्टडी टूर संध्या प्रधान एजुकेशन ट्रस्ट व गुरुकुल द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन द्वारा बच्चों को मुफ्त में कराया गया। स्टडी टूर से लौटने के बाद बच्चे काफी खुश है. स्टडी टूर को बैद सोमवार को स्कूल की टीम ने उत्कल एक्सप्रेस सो वापस सोनुआ लौटी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
