चाईबासा /Jayant Pramanik लोक आस्था व सूर्य उपासना का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया. पश्चिमी सिंहभूम जिले के रोरो नदी, चक्रधरपुर के मुक्ति धाम छठ घाट, सोनुआ के संजय नदी मधुपुर और महुलडीहा छठ घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य यानी उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने 36 घंटे का अपना निर्जला उपवास का पारण किया. इसके बाद सभी के बीच ठेकुआ व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पहले सोमवार शाम में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया था.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
