भागलपुर: कजरैली जाने वाले रास्ते पर तमौनी मोड़ के समीप एक CNG टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई.


दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 10 PC 7673 बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्री वाहनों की सुरक्षा और परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए.
लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ वाहन चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के यात्री वाहन चलाते हैं. हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के चालक के पास वैध लाइसेंस था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने की मांग की है.
फिलहाल टेंपो पलटने के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं. लोगों ने मामले की जांच कर किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है.

