Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी ने महज छः साल में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशनल की बॉडी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यपण परिषद (नैक) में “ए” ग्रेडिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली नार्थ ईस्ट की यह पहली यूनिवर्सिटी बन गयी है. यहां से अब छात्र- छात्राएं ऑनलाइन डिग्री हासिल कर सकेंगे. शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार अमित श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को दिया. इसमें यूनिवर्सिटी गवर्निंग काउंसिल के तमाम अधिकारी मौजूद थे. video श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अर्का जैन यूनिवर्सिटी बिहार-…

Read More

DESK लोकसभा चुनाव को लेकर धीरे- धीरे “इंडिया” गठबंधन ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है. पहले उत्तर प्रदेश उसके बाद दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने संसदीय सीटों के बंटवारे पर बड़ा समझौता किया है. दोनों दलों ने शनिवार को आम सहमति से घोषणा की कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में 4 पर आप चुनाव लड़ेगी और 3 सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, गुजरात में 26 लोकसभा सीटों में से 24 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 2 पर AAP चुनाव लड़ेगी. इतना ही नहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में…

Read More

DESK शनिवार को उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं. जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई, ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई. ट्रॉली…

Read More

DESK बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले के दोषी रमेश चंदना को गुजरात हाईकोर्ट ने 10 दिन की पैरोल दी है. 5 मार्च को होने वाली अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दोषी रमेश चंदना को 10 दिन की पैरोल दी गई है. चंदना, जिन्होंने पिछले सप्ताह पैरोल के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था, इस मामले में पैरोल पाने वाला यह दूसरा दोषी हैं. “इस आवेदन के द्वारा, दोषी-आवेदक अपनी बहन के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के आधार पर पैरोल छुट्टी की प्रार्थना किया था. “न्यायमूर्ति दिव्येश जोशी ने जारी अपने आदेश में कहा…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत कुछ ही देर में शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचेंगे. जन विश्वास यात्रा को लेकर अभी से ही कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचने लगे हैं. कार्यक्रम को लेकर विशाल पंडाल बनाया गया है, इसके अलावा भव्य मंच भी बनाया गया है, जहां तेजस्वी यादव उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. गांधी मैदान के चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती की गई है. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. पूरे गया शहर को राजद के बैनर पोस्टर…

Read More

धनबाद: हाल ही में दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर जिले में योगदान देने वाले सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का एसएसपी एचपी जर्नादन ने ने पोस्टिंग किया है. इसके तहत एसएसपी ने जिले के 33 थानों एवं ओपी का प्रभार सौंपा है. देखें सूची सब इंस्पेक्टर वर्षा रानी मिंज को बाघमारा महिला थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर गिरिधर गोपाल को हरिहरपुर थाना प्रभारी, पवन कुमार को थाना प्रभारी बरोरा, आशीष भारती को थाना प्रभारी बलियापुर, सत्यजीत कुमार को थाना प्रभारी लोयाबाद, जय प्रकाश को थाना प्रभारी, मधुबन, धीरज कुमार को थाना प्रभारी महुदा, सुमन कुमार को थाना प्रभारी तिसरा, सुजीत कुमार…

Read More

आदित्यपुर: शुक्रवार को एनआईटी के छात्रों ने प्रो. रंजीत प्रसाद और एमएफजी डिपार्टमेंट की प्रो, कनिका प्रसाद के साथ कांड्रा स्थित अमलगम सीएसआर प्रोजेक्ट का भ्रमण किया. यह भ्रमण कार्यक्रम उन्नत भारत मिशन के तहत कराया गया. इस दौरान एनआईटी के छात्रों ने अमलगम प्लांट एवं प्रोग्राम विहान का दौरा किया. इस दौरान अमलगम सीएसआर प्रमुख प्रियेश कुमार एवं गौरांग साहू तथा प्रोग्राम विहान के सभी प्रोजेक्ट सदस्यों साथ 200 बच्चे शामिल हुए. भ्रमण के दौरान एनआईटी के अधिकारियों को अमलगम सीएसआर के प्रोजेक्ट (क्वालिटी एजुकेशन, क्वालिटी हेल्थ, वाटर इंसीटेशन, सोशल वेलफेयर सपोर्ट, आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट) की जानकारी दी…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik : सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर में कक्षा सात तक के लिए नामांकन फॉर्म वितरण जारी है. यह विद्यालय रांची के श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित की जाती है. इस स्कूल में बच्चों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, समाज सेवा, राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण, सर्वोच्च त्याग, अनुशासन, शिष्टाचार के महत्ता तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षाएं दी जाती है. वहीं पिछले कई वर्षों से यह विद्यालय प्रखंड में अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के साथ ज्ञान विज्ञान ,खेल, लोक कला तथा अन्यान्य क्षेत्रों में अद्वितीय का प्रदर्शन करता रहा है. इस विद्यालय से…

Read More

आदित्यपुर: मुख्यमंत्री का शनिवार को प्रस्तावित नगर निगम भवन के आधारशिला कार्यक्रम स्थगित हो गया है. शुक्रवार को तैयारी स्थल से साजो- सामान हटा लिया गया. इसके साथ ही एकबार फिर से आदित्यपुर नगर निगम की जनता को मायूसी हाथ लगी है. विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड 30 के जागृति मैदान में पारित नगर निगम का भवन लोगों के भारी विरोध के बाद स्थगित हो चुका है. इस बार वार्ड- 3 के आसंगी मौजा (सतबोहनी- जमालपुर) के खाता संख्या 187 एवं प्लॉट संख्या 88, 93 94 व 96 में प्रस्तावित था, जिसका शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को शिलान्यास…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने आगामी निकाय चुनावों में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का सीधे चुनाव कराने के साथ- साथ गैर दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर वे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर अपनी मांग रखेंगे. उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चयन पार्षदों द्वारा किए जाने से पूर्व के अनुभव से यह पता चलता है कि पूरे राज्य में ज्यादातर निकायों में आम जनता के सोच के विपरीत डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद पर धन- बल वाले लोग आसीन…

Read More