What's Hot
- Viikram Sharma Murder Case जमशेदपुर: विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार
- Saraikela Mining Raid सरायकेला: उगमा और राइडीह में खनन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अनियमितताएं उजागर
- Saraikela Tourism Development Inititiative सरायकेला: “छऊ की गूंज अब विश्व मंच तक पहुंचेगी”, नपं अध्यक्ष ने की मंत्री सुदिव्य से मुलाक़ात, सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की पहल
- Jamtara CBSE 12th Result जामताड़ा: 12वीं बोर्ड परीक्षा का शानदार रिजल्ट, विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के टॉपर्स की सूची जारी
- Jamtara Religious Event जामताड़ा: धार्मिक अनुष्ठान से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: बबीता झा
- Jamtara Art Of Living Program जामताड़ा: सेवा, साधना और सत्संग के साथ मनाया गया श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मोत्सव
- Chaibasa BJP Meeting चाईबासा: सोनुआ वन विश्रामागार में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
- Jamshedpur NSPS CBSE 12 th Result जमशेदपुर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्रों ने लहराया परचम, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शानदार प्रदर्शन
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने आगामी निकाय चुनावों में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का सीधे चुनाव कराने के साथ- साथ गैर दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर वे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर अपनी मांग रखेंगे. उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चयन पार्षदों द्वारा किए जाने से पूर्व के अनुभव से यह पता चलता है कि पूरे राज्य में ज्यादातर निकायों में आम जनता के सोच के विपरीत डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद पर धन- बल वाले लोग आसीन…
DESK बिहार में यदि शराबबंदी समाप्त करानी है तो इसके लिए वहां की जनता को अगले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी “हम” के कम से कम 40 विधायकों को जिताना होगा. यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का. दरअसल मांझी ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग की है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार ही वह शख्स हैं जो वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बने तो गांव- गांव और पंचायत- पंचायत शराब की दुकानें खुलवाये. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही बिहार में लोगों ने ज्यादा…
जमशेदपुर: यदि आप वकील हैं तो सावधान रहें. एक युवक को वकीलों से इस कदर नफरत है कि वह वकीलों की गाड़ियों को अपना निशाना बनाता है और उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ देता है. इसमें उसके तर्क भी बड़े अजीबोगरीब हैं. दरअसल युवक खुद को सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का रहनेवाला बताता है. बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट के समीप एक वकील की गाड़ी देखकर उसके शीशे तोड़ डाले. स्थानीय लोगों एवं मौके पर मौजूद वकीलों ने युवक को धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में युवक…
चाईबासा/ Jayant Pramanik एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने कार्यपालक अभियंता से संवेदकों को सेवा विस्तार दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा है. साथ ही समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने पर संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि फ्रेंड्स कंसट्रक्शन, कांका स्वास्थ उप केंद्र (मझगांव), अरहान कंसट्रक्शन, सोनापोस स्वास्थ्य उपकेंद्र (मझगांव) हरि नारायण इंटरप्राइजेज- बुरुजोल स्वास्थ्य उप केन्द्र (सदर चाईबासा) इन तीनों संवेदकों का कार्य समय वृद्धि में चला गया है फिर भी इन संवेदकों को लगातार कार्य आवंटन किया जा रहा है, इसमें विभाग की मिलीभगत से…
जमशेदपुर: साकची सब्जी मंडी टैंक एरिया में श्री श्री अखंड हरिकीर्तन समिति द्वारा 18 फरवरी से 72 घंटे का शुरू किए गए श्री श्री अखंड हरिकीर्तन में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. सर्वप्रथम उन्होंने ईश्वर की आराधना की एवं सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. तत्पश्चात समिति के पदाधिकारीयो द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर पुरेंद्र नारायण सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, फौजी शैलेंद्र कुमार का स्वागत किया गया. विदित हो कि हर साल श्री श्री अखंड हरिकीर्तन समिति साकची सब्जी मंडी द्वारा सब्जी मंडी प्रांगण में 72 घंटे का अखंड…
चांडिल/ Sumangal Kundu मंगलवार को चांडिल रिसोर्ट सभागार में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि 2024 में आजसू झारखंड में ऐतिहासिक बदलाव करेगी. ईचागढ़ विधान सभा में भी बदलाव होगा. यहां से आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो के लिए कार्यकर्ता डेढ़ लाख वोट दिलाने की तैयारी करें. उन्होंने कहा कि झामुमो के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. जेल जाना अपमान नहीं है, जो स्वाधीनता…
जमशेदपुर: जिले के 12 थानों और दो ओपी को नया प्रभारी मिल गया है. मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. जाने किसे कहां की मिली कमान पुलिस अवर निरीक्षक नेमधारी रजक (बिरसानगर), अभिषेक कुमार (जादूगोड़ा), उपेंद्र नारायण सिंह (बोड़ाम), पवन कुमार (गुड़ाबांधा), चंदन कुमार (बरसोल) संतोष कुमार (चाकुलिया) अखिलेश कुमार (श्यामसुंदरपुर) विकास कुमार शर्मा (बहरागोड़ा) राजेंद्र कुमार मुंडा (रजनीश आनंद (मुसाबनी) प्रकाश कुमार रजक (गोविंदपुर) समीर तिर्की (पोटका) अमित कुमार (उलीडीह) और गौतम कुमार को (मऊभंडार) ओपी प्रभारी बनाया गया है.
सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को झामुमो नगर अध्यक्ष बड़ा बाबू सिंहदेव के नेतृत्व में झामुमो ने न्याय मार्च निकाला. इस मौके पर बड़ा बाबू सिंहदेव ने कहा कि ईडी ने भाजपा व केंद्र सरकार के इशारे पर झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन पर साजिश के तहत कार्रवाई की है. इससे कार्यकर्ताओं व जनता में आक्रोश व्याप्त है. न्याय मार्च के जरिए पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों को हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय व केंद्रीय एजंसियों के दुरुयोग की जानकारी दे रहे है. घर- घर जाकर लोगों को इस अन्याय से…
सरायकेला/ Pramod Kumar singh : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप कांटेस्ट का विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक प्रतिभागियो को भाग लेने के लिए प्रेरित करने और पिछले लोकसभा एवं विधानसभा सभा चुनाव मे ऐसे मतदान केंद्र जहां कम मतदान हुई है वहां मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सोमवार सुबह सांसद विद्युत वरण महतो ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान इस ट्रेन से 1342 यात्रियों ने सफर किया. यह ट्रेन सुबह 11.50 बजे टाटानगर प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुली और यह ट्रेन मंगलवार सुबह 3.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में एक कार्यक्रम…