- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
देवघर: देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोरी गिरोह पाइपलाइन से तेल निकालने की योजना बना रहा है. एसपी देवघर के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह सभी आरोपी अलग- अलग राज्यों से संबंध रखते हैं. छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, मल्टी-मीडिया डिवाइस और चोरी की गतिविधियों से संबंधित वीडियो बरामद किए गए. साथ ही पाइपलाइन से तेल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे प्लास्टिक सेक्शन पाइप, लोहे की रॉड, पैना और बोतलें जब्त की…
गम्हरिया: चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्त भवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने राजेंद्र बाबू की जीवन यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि उनकी सरलता, सादगी और सुमिता ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है. कार्यक्रम में महासचिव संजय कुमार वर्मा ने संचालन किया. इस मौके…
जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न ज्ञापन सौंपा. सांसद ने एनएच-33 के समीप पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए बांकुड़ा तक नए सड़क मार्ग का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि यह मार्ग दुर्गापुर स्टील सिटी और टाटा स्टील के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगा और यातायात सुगमता बढ़ाएगा. सांसद ने एनएच-220 चाईबासा से हाता का विस्तार बॉम्बे चौकी तक करने का प्रस्ताव भी रखा. यह मार्ग ओडिशा के एनएच-18 से जुड़कर झारखंड-ओडिशा के बीच…
सरायकेला: बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में “बाल विवाह उन्मूलन एवं रोकथाम” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आंचल अधिकारी, CDPO, BEEO, विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं महिला पर्यवेक्षका उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है. उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि…
सरायकेला: बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—50 ईचागढ़, 51 सरायकेला (अ.ज.जा.) और 57 खरसावाँ (अ.ज.जा.)—के मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन और भवन परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. निर्वाचन आयोग, झारखंड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1100 से 1200 से अधिक नहीं होने दी जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में एक भवन में अधिकतम 02 और शहरी…
Saraikela Paddy Procurement सरायकेला: धान अधिप्राप्ति योजना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रशिक्षण आयोजित
सरायकेला: बुधवार को जिला सहकारिता कार्यालय भवन स्थित सभागार कक्ष में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति योजना से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर द्वारा संचालित किया गया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमओ, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी एजीएम, 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर, सभी क्रय प्रभारी (बी०एल०डब्ल्यू०), लैंप्स के अध्यक्ष/सचिव एवं राइस मिल प्रतिनिधि उपस्थित थे. प्रशिक्षण के दौरान किसानों का सही एवं समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित…
जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के खेड़ुआ पंचायत के पलमा आदिवासी बाहुल गांव में दर्जनों परिवार निवास करते हैं. ग्रामीणों के लिए सरकार ने पेयजल सुविधा के लिए जलमीनार बनाया था, लेकिन यह सालभर से बंद पड़ा है. ग्रामीण गौउर सिंह का कहना है कि जलमीनार का मोटर लंबे समय से खराब है. घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब पानी के लिए ग्रामीण अन्य जलाशयों पर निर्भर हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक जागरूक होने की जरूरत है. ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार की…
जमशेदपुर: बुधवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. उपस्थित युवा अधिवक्ताओं में रवि प्रकाश सिंह, स्वाति मित्रा, ज्योतिर्मय दास, जगन्नाथ सिंह, महेश कुमार वर्मा, फागु सोरेन, रवि शंकर पाण्डेय, जॉय मुखर्जी, वीरेंद्र चौधरी और राजू राव शामिल थे. सभी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और महान अधिवक्ता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय न्यायव्यवस्था की मजबूत नींव हैं. उन्होंने बताया कि न्याय केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है. युवा…
आदित्यपुर: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण, MIG कॉलोनी में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, डॉक्टर श्रीमती कुमकुम सिन्हा, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, आलोक श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानरंजन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान समिति ने भालूबासा निवासी श्रीमती कुसुम सिन्हा, पत्नी श्री अयोध्या श्रीवास्तव के इलाज के लिए पांच हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया. इसके साथ ही आगामी 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने…
चांडिल: शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति, चांडिल के बैनर तले बुधवार को चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में देश के अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें समिति के संरक्षक ज्योति लाल माहली, अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव आशुदेव महतो ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. संरक्षक ज्योति लाल माहली ने कहा कि खुदीराम बोस के विचार और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि 2019 में जप्त खुदीराम बोस की मूर्ति को जल्द से…