Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी में खुर्शीद अंसारी को मंगलवार देर शाम गोली मारे जाने की घटना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने रात भर लगातार छापेमारी अभियान चलाया और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी मो. जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए मो. असलम मंसूरी, मो. फैयाज़ अंसारी, रुस्तम अंसारी और इरशाद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. इस…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित बोईकेड़ा पंचायत में एस्पायर संस्था द्वारा ग्राम पंचायत कम्युनिटी मोबिलाइजर पद को लेकर गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को गुरुकुल संस्था से मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई. मौके पर एस्पायर संस्था और गुरुकुल संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की, जिसमें दोनों संस्थाओं की योजनाओं, उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों को बताया गया कि इन संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक विकास से जुड़े कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. बैठक में एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच 4जी ई-पोस मशीन का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ उरांव और बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान की उपस्थिति में कुल 96 पीडीएस दुकानदारों को 4जी ई-पोस मशीन सौंपी गई. मौके पर बीडीओ सोमनाथ उरांव ने कहा कि अब नए 4जी ई-पोस मशीन से नेटवर्क की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और राशन वितरण की प्रक्रिया भी अधिक सुचारु और पारदर्शी होगी. उन्होंने दुकानदारों से मशीन के सही…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला नगर स्थित किंडर गार्डेन स्कूल के समीप बुधवार शाम करीब 5 बजे बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में साइकिल सवार युवती संध्या महतो (23) और बाइक सवार युवक राजेश महतो (30) घायल हो गए. दोनों घायल कदमडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या महतो साइकिल से सरायकेला बाजार आई थी और वापस गांव लौटने के क्रम में किंडर गार्डेन स्कूल के पास पीछे से आ रही राजेश महतो की बाइक अनियंत्रित होकर उसकी साइकिल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईंबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम खरकोकुण्डी और महेशपुर के नजदीक धनबाद- साहेबगंज रोड के दक्षिण लगभग 100 मीटर जंगल- झाड़ी क्षेत्र में की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांडु मंडल, उम्र 38 वर्ष, ग्राम सियाटांड़, थाना करमाटांड़ और निताई दा, उम्र 23 वर्ष, ग्राम विष्टोपुर, थाना नारायणपुर के रूप में हुई है. इनके पास से आठ फर्जी मोबाइल…

Read More

खरसावां: बुधवार को 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के “जी” समवाय रायजामा द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के लिए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर श्री राजीव भट्ट, कमांडेंट 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रांची के निर्देश पर आयोजित किया गया. शिविर में खरसांवा पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. नवीन चन्द्र, विभागीय स्टाफ तथा एसएसबी. की पशु चिकित्सा टीम ने मिलकर कुल 41 ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की. परीक्षण के दौरान पशुओं को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं और ग्रामीणों को पशुओं की नियमित देखभाल, टीकाकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया.…

Read More

सरायकेला/Promod kumar सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नीतिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को अंचल स्तरीय क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए कई निर्देश दिए गए. इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने थाना प्रभारियों को अफीम के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, डायल 112 सेवा के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने, नियमित गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा. उन्होंने अड्डेबाजी, मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने, साथ ही अवैध शराब और जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिंह ने स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास बुधवार की दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई. गौतम के शोर मचाने पर करण मौके से भागने लगा और एमजीएम अस्पताल परिसर में जाकर छिपने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर रहे लोगों…

Read More

लातेहार: पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो सक्रिय एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए उग्रवादियों में 2 लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मंटू, पिता रामेश्वर उरांव, निवासी तरवाडीह, नावाडीह (लातेहार) और दूसरा आरोपी मुकेश लोहरा, पिता स्व. लक्ष्मण मिस्त्री, निवासी पुरनी पल्हैया, मनिका शामिल है. एसपी कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात उग्रवादी पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद ये दोनों दोबारा संगठन को सक्रिय करने और पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम में एक नए मुद्दे को लेकर नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं. बुधवार को आदित्यपुर नगर झामुमो कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा और राजस्व ग्राम के नाम के साथ कथित रूप से हो रहे खिलवाड़ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से मुलाकात कर इस गंभीर विषय में तत्काल सुधार की मांग की. कमेटी के नेताओं ने कहा कि राजस्व ग्राम ‘दिंदली मौजा’ को कई सरकारी दस्तावेजों और अभिलेखों में गलत तरीके से “बस्ती” के रूप में दर्शाया जा रहा है,…

Read More