- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: कुचाई प्रखंड के कुंजाडीह गांव में पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ वार्षिक जंताल पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थलों पर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने ग्राम देवी-देवताओं की आराधना कर परिवार और गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. जंताल पूजा के अवसर पर मां पाउडी, अंधारी पाट और ग्राम देवता झुमकेशरी सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई. परंपरा के अनुसार देउरी बोलो नायक ने सुबह से उपवास रखकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. देवी-देवताओं को नए फल, फूल…
जामताड़ा: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे विकास कार्यों का असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा. हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का मार्ग निर्धारित दिनों में बदला गया है. वहीं हावड़ा- अमृतसर मेल समेत तीन ट्रेनों को मार्ग में विनियमित कर चलाया जाएगा. 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बदला रहेगा मार्ग ट्रेन संख्या 13037 हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और 13035 हावड़ा- देहरादून उपासना एक्सप्रेस निर्धारित दिनों में उतरठिया- लखनऊ- आलमनगर के बजाय उतरठिया- ट्रांसपोर्ट नगर- आलमनगर मार्ग से चलेंगी. दोनों ट्रेनों को उतरठिया और…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमथनगर में RCM के संस्थापक त्रिलोक चंद छाबड़ा के अवतरण दिवस के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में RCM दिवस मनाया गया. इस मौके पर स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और स्वास्थ्य जांच कराई. आयोजकों के अनुसार 50 से अधिक लोगों की जांच की गई. इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश भी दिया गया. सेवा कार्यों के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर आयोजकों ने…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डांगो में बुधवार को अभिभावक- शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुम्बरू बोदरा ने की. इसमें शिक्षक- शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, व्यवहार और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसल-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की. यह शिष्टाचार भेंट थी. इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई. आज की मुलाकात और सहयोग के विषयों की स्वतंत्र रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई है. मुलाकात के दौरान शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. दोनों पक्षों के बीच इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं…
चाईबासा:जयंत गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा गांव स्थित बुरुसाई टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार सुबह हुई, जब पूरे टोले की बिजली गुल मिली. ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद बुरुसाई टोला में अंधेरा छा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित रोजमर्रा के कई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग को देते हुए मामले की जांच कराने और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की…
सरायकेला-खरसावां: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के मामले में खरसावां पुलिस ने पीडीएस डीलर विनोद नायक (45) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को खरसावां थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था. अनुसंधान एवं तथ्यों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई. मामला खरसावां प्रखंड के ग्राम तेलीसाई स्थित पीडीएस दुकान से जुड़ा है. निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों के खाद्यान्न स्टॉक एवं अभिलेखों के विशेष सत्यापन के दौरान दुकान में गंभीर अनियमितता सामने आई थी. अभिलेखों के अनुसार दुकान में 15,142 किलोग्राम चावल और 3,892 किलोग्राम…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के रहड़गोड़ा में बुधवार सुबह एक राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में दुकानदार प्रकाश कुमार घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रहड़गोड़ा निवासी सिद्धनाथ सिंह के घर में कथित रूप से चोरी करने के प्रयास के दौरान करण कामत उर्फ कटप्पा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था. इसके बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और परसुडीह पुलिस के हवाले कर दिया.…
खूंटी: उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उज्जैन में प्रदर्शन किया. संगठन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग दल के इंदौर एवं उज्जैन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग उठाई. इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. संगठन ने मांग…
आदित्यपुर: वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन के अग्रज एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी शंकर प्रसाद बर्मन (83) का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से आदित्यपुर बस्ती सहित शुभचिंतकों, परिचितों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है. शंकर प्रसाद बर्मन आदित्यपुर बस्ती स्थित शंकर निवास, जी रोड में रहते थे. उन्होंने टाटा स्टील में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी. सरल एवं मिलनसार स्वभाव के शंकर प्रसाद बर्मन सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहते थे. वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र एवं एक…