- Bokaro Migrant Worker Death बोकारो: गोवा में करंट लगने से युवक की मौत, तीन अन्य मजदूर घायल
- Gamharia JMM Protest गम्हरिया: विजय श्री कंपनी के गेट पर झामुमो का हल्ला बोल, मजदूरों के समर्थन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू
- Kandra Electricity Department कांड्रा: फीडर संख्या-6 की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, मैनपावर की कमी से घंटों बाधित रहती है आपूर्ति
- Bihar Sheikhpura Development Crisis बिहार: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण, विकास कार्यों की मांग तेज
- Jamshedpur Police Action जमशेदपुर: गांजा सप्लाई करने वाला कथित साधु गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा, कैश और सिगरेट बरामद
- Kaimur Liquor Smuggling कैमूर: यूपी से पटना ले जाई जा रही 604 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- Garhwa Land Dispute गढ़वा: वन अधिकार पट्टा भूमि विवाद में दो गांवों के ग्रामीण भिड़े, मारपीट में दो घायल
- Simdega Police Action सिमडेगा: पांच गृहभेदन कांडों का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 30 लाख के जेवरात बरामद
Author: Tech Ashish
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां कपड़ा कारोबारी अफरोज आलम अंसारी के गौरीशंकर रॉड स्थित गोदाम से रेडीमेड कपड़ों के चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने छः अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चुराए गए रेडीमेट गारमेंट बरामद किए हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम जितेंद्र साहू, दीपक लोहार, अक्षय कुमार, सूरज सिंह, नीरज कुमार सिंह और बासुदेव मंडल बताया जाता है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कालीस्थान रोड, गालूडीह थाना क्षेत्र के बजरंग सिंह के कपड़े…
जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी एसआईएस के सिक्यूरिटी गार्ड मंदीप कुमार के संदिग्ध मौत मामले को लेकर शव के साथ सड़क जाम पर बैठे परिजनों एवं बस्तीवासियों ने एसआइएस प्रबंधन द्वारा सवा लाख रुपए मुवावजा देने के बाद जाम हटा लिया. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता चंदन ने भी मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग देते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. फ़िलहाल आक्रोशित बस्ती वासियों ने प्रबंधन के साथ वार्ता और मुआवजा मिलने के बाद शव उठाकर दाह संस्कार के लिए ले गए.
कोविड 19 से बचाव के लिए आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 5 वैक्सिनेशन सेंटर पर अब 18 से 44 वर्ष के लोगों को बगैर स्लॉट बुक कराए टीका लगेंगे. जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा, कि यहां पूर्व से 5 वेक्सीनेशन सेंटर कार्यरत हैं जिनपर शुक्रवार से रविवार टीकाकरण किया जा रहा है. उक्त सभी केंद्रों पर 18 से 44 तथा 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के व्यक्ति को टीका लगाने की व्यवस्था है. 18से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के लिए ऑन लाइन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से वैक्सिनेशन की…
जमशेदपुर के सिदगोड़ा निवासी अमन शर्मा ने सरायकेला के बीरबांस स्थित ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए डीएलसी से शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. दर्ज शिकायत के आधार पर कर्मी ने बताया कि मार्च 2019 में उन्होंने बतौर प्रशिक्षु कंपनी में योगदान दिया. सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा था, इसी बीच 5 दिसंबर 2019 को ए शिफ्ट ड्यूटी से निकलने के बाद कंपनी परिसर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया. उस वक्त कंपनी के एचआर प्रमोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कराने में मदद की. उन्होंने बताया कि…
कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जमशेदपुर और सरायकेला में बढ़ते ब्राउन शुगर के कारोबार पर चिंता जताते हुए एक टास्क फोर्स गठित किया है. जिसमें सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना को भी शामिल किया गया है. गौरतलब है, कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र ब्राउन शुगर हब के रूप में चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया, कि टास्क फोर्स 15 दिनों के भीतर ब्राउन शुगर कारोबारियों के तह तक पहुंच इसे जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम करेगी. डीआईजी ने बताया कि इस टास्क फोर्स में युवा पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया…
जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी एसआईएस के सिक्यूरिटी गार्ड मंदीप कुमार की मौत को संदिग्ध मानते हुए बस्तीवासियों के साथ परिजनों ने मुआवजा और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर मृतक सिक्युरिटी गार्ड के शव के साथ बर्मामाइंस- साकची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. परिजनों के अनुसार जिस जगह से सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद किया गया. वहां के हालात कहीं से भी आत्महत्या जैसा प्रतीत नहीं होता. साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेंसिक जांच के लिए कुछ भी नहीं रखा गया, जिससे यह साबित हो सके कि गार्ड ने आत्महत्या की है या…
झारखंड सरकार द्वारा भारत सरकार के मोटर व्हीकल एक्ट को एडॉप्ट किए जाने के बाद राज्य में इसे सख्ती से लागू कराए जाने की कवायद शुरू हो गई है. बुधवार को कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन ने जिले के तमाम पुलिस पदधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एमवी एक्ट अधिनियम 2019 का अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है. डीआईजी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में देश में हर साल डेढ़ लाख से भी अधिक मौतें हो रहीं हैं, इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एमवी एक्ट 1988 में संशोधन करते हुए 202, 206 और…
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर बीते 17 जून को हुआ सड़क हादसे में मारे गए 10 वर्षीय आनंद देवगम की मौत मामले को लेकर बुधवार को परिजनों ने जिला मुख्यालय पहुंच सरकारी मुआवजा और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग संबंधी एक मांग पत्र सौंपा. परिजनों ने बताया, कि जिस दिन यह घटना घटित हुई थी, उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के काफिले में शामिल काले रंग की स्कार्पियो से यह घटना हुई है. परिजनों ने पुराना कोर्ट परिसर से लेकर गम्हरिया के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी…
पूरे देश में केंद्र सरकार ने वैक्सिनेसन को हर आयु वर्ग के लिए मुफ्त कर दिया है. जिसके बाद वैक्सिनेसन अभियान को और तेज़ कर दिया गया है. बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के केरला समाजम मॉडल स्कूल में बने वैक्सीन सेंटर पहुंचे. जहां उन्होंने वैक्सिनेशन प्रक्रिया का निरीक्षण किया. वैसे जमशेदपुर शहर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग ज्यादा है. इस कारण वैक्सिनेशन सेंटरों पर भीड़ लग रही है, और इस कारण जिला प्रसाशन लगातार वैक्सिनेशन सेंटरों को बढ़ा रही है. केरेला समाजम मॉडल स्कूल में बने वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण बुधवार…
झारखंड में वज्रपात के कारण हर साल दर्जनों लोग असमय काल कवरित हो जाते हैं. इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जिसे जमशेदपुर उपायुक्त सूरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जानकारी देते हुए जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पूर्वी सिंहभूम के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वज्रपात को लेकर जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि इससे वज्रपात के कारण होने वाली मौतों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. वहीं…