Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: बीते 24 जून को बागबेड़ा थाना अंतर्गत बाबाकुटी के नीचे टोला में मारपीट मामले में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिले के एसएसपी से दोषियों के खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है. जानकारी देते हुए बाबाकुटी निवासी पवन मछुआ ने बताया, कि बीते 24 जून को उनका पुत्र वीर मछुआ बाबा कुटी नीचे टोला स्थित एक दुकान में गया था. जहां वह लस्सी पी रहा था. उसी दौरान लस्सी नीचे गिर गया. जिसके बाद दुकानदार संदीप एवं उसके भाइयों ने उनके पुत्र को मारपीटकर घायल कर दिया.…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने को लेकर झारखंड सरकार लगातार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले लॉक डाउन उसके बाद वीकेंड लॉक डाउन लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दूसरे लहर से झारखंड में जमशेदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा. विक एंड लॉकडाउन का पालन जमशेदपुर में बेहद ही सख्ती से कराया जा रहा है. रविवार देर रात जमशेदपुर के सिटी एसपी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ट्रैफिक डीएसपी सहित तमाम आला अधिकारी देर रात सड़क पर निकले हालांकि सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने जमशेदपुर में वीकेंड लॉकडाउन को पूरी तरह…

Read More

सरायकेला सिविल कोर्ट में जलजमाव को लेकर पिछले दिनों प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उपायुक्त एवं अन्य पदधिकारों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकाले जाने का अनुरोध किया था. जिसका नेतृत्व एसोसिएशन के महासचिव देवाशीष ज्योतिषी ने किया था. उधर बार एसोसिएशन ने दावा किया है कि उनके पदाधिकारियों से सांठगांठ कर सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में पहुंचे और उनके कक्ष में बैठ कर फोटो खिंचवा ली और सोशल मीडिया पर यह कहते हुए वायरल कर दिया कि उनके नेतृत्व में बार…

Read More

चाईबासा: झारखण्ड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया, हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा सम्भालते हुए जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलीयां चली. पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई है. जिस जंगल में मुठभेड़ चल रही है वो चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में है. जहां हार्डकोर उग्रवादी दिनेश गोप अपने दस्ते के…

Read More

सरायकेला: रविवार को भारतीय जनता पार्टी आरआईटी मंडल की ओर से मार्ग संख्या 14 एवं 32 में वृक्षारोपण किया गया. साथ ही उन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया. इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने किया. कार्यक्रम में मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं की हौंसलाफ़जई की. सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु बृहद पैमाने में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की एवं इसे साफ- सुथरा रखने की शपथ ली. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता जगदीश मंडल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अवधेश्वर…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के काशीडीह में 17 एकड़ भूभाग में किफायती दर पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना स्थल पर रविवार को अपर नगर आयुक्त द्वारा बृक्षारोपण किया गया, ताकि लाभुकों के आबंटन से पूर्व यह आवासीय परिसर हरा- भरा और प्रदूषणमुक्त रहे. गौरतलब है कि यहां जी प्लस थ्री एवं टू के तहत कुल 23 ब्लॉक का निर्माण होना है, जिसमें 780 यूनिट किफायती आवास का निर्माण होना है. फिलहाल 23 में से 18 ब्लॉक निर्माणाधीन हैं, जबकि 5 ब्लॉक का काम बरसात के बाद शुरू होगा. अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने बताया,…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में जयप्रकाश उद्यान जाने के मुख्य मार्ग निर्माण में वन विभाग की एनओसी अड़चन बन रही है. इधर एक बड़े आबादी को पक्की सड़क नहीं होने का लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि बरसात के समय में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. रविवार को वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड सभा आयोजित कर सड़क निर्माण योजना को सर्वसम्मति से पारित किया गया है, जिसे वन विभाग से एनओसी प्राप्त कर बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा.

Read More

जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक और सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्यवाई करते हुए कोवाली और बागबेड़ा के कीताडीह इलाके में छापेमारी करते हुए अलग-अलग ब्रांड के विदेशी नकली शराब बरामद किया है. वैसे छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब माफिया मौके से भागने में सफल रहे. हालांकि एक शराब कारोबारी को विभाग गिरफ्तार करने में सफल रही. बताया जाता है, कि जप्त शराब का मूल्य लगभग 3 से साढ़े तीन लाख रुपए के आसपास है. जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि विभाग को लगातार क्षेत्र में अवैध…

Read More

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवाया साथ ही उसकी पहचान में जुट गई है. उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड ओल्ड चेक पोस्ट के पास स्थित पीपल पेड़ के निचे ये शव पाया गया. स्थानीयों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. वैसे बाद में शव की पहचान मानगो गौड़ बस्ती निवासी कोंदा बानरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वो भिक्षाटन कर अपना गुजर बसर करता था. फिलहाल पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करवा…

Read More

अहले सुबह 7:00 बजे चांडिल स्टेशन के पास टेंपो और ट्रेलर जोरदार टक्कर जहां मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार टेंपू जरियाडीह से रघुनाथपुर की ओर जा रहा था सूचना मिलने के बाद नीमडीह थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले चुकी है इस दुर्घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के चांडिल प्रखंड के अध्यक्ष खगेन माहतो तो और वहां मौजूद ग्रामीणों ने सरकार से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। मौजूद बाकी के ग्रामीणों को बहुत ही गंभीर चोटें लगी है हालांकि खबर लिखे…

Read More