Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने बीते शुक्रवार की शाम अलकतरा ड्रम बस्ती से 45 वर्षीय महिला हसीना खातून के पास से करीब 550 ग्राम गांजा अलग अलग पूड़ियों में बंद बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया, कि शुक्रवार की शाम संध्या गश्ती में एसआई बरखा कुमारी मुस्लिम बस्ती की गश्त लगा रही थी. तभी उसने एक महिला को पुलिस को देख भागते पाया. संदेह होने पर बरखा ने पीछा कर पकड़ा उसके पास से तत्काल 19 पुड़िया गांजा बरामद की. पूछताछ के क्रम में उसने अपने घर में और भी गांजा होने…

Read More

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इन दिनों जमशेदपुर में है. आपको बता दें, कि श्री गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक भी हैं. यही कारण है, कि मंत्री थोड़ा वक्त अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी निकाल रहे हैं. शनिवार को मंत्री ने जमशेदपुर के उपायुक्त एवं कारपेट घरानों के प्रतिनिधियों संग बैठकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया. एवं कई महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश देते हुए क्षेत्र के फुटपाथी दुकानदारों एवं सौंदर्यी करण से संबंधित आदेश दिए. मंत्री ने साफ करते हुए कहा, कि उनकी सरकार की मनसा कभी भी किसी को…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 15 के मांझी टोला अंबेडकर नगर स्थित पानी टंकी के समीप बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और दो अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे लाखों के गहने और करीब 57 हजार नगदी के अलावा कई कीमती सामानों की चोरी कर ली. बताया जाता है, कि गृह स्वामी कहीं बाहर गए हुए थे. सुबह जब पड़ोसियों को घर का ताला टूटा हुआ दिखा तो अंदर प्रवेश कर अंदर का नजारा देखा. जहां अंदर का नजारा देख पड़ोसी हैरान हो गए. घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे, और दो…

Read More

इंटक के आवाहन पर देश भर में श्रमिक संगठनों ने श्रम कानून एवं कृषि कानून का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. इन्होंने इन कानूनों में संशोधन को वापस लिए जाने की मांग की. जमशेदपुर में भी श्रमिक यूनियनों द्वारा बिष्टुपुर गोलचक्कर के समीप प्रदर्शन किया गया. इस दौरान इंटक के वरिष्ठ नेता रघुनाथ पांडेय ने कहा, कि कृषि कानून एवं श्रम कानूनों में केंद्र सरकार ने जो संशोधन किए है वो किसानों और मजदूरों के हक़ में नही है. इन कानूनों से दोनों ही वर्ग गर्त में चले जायेंगे. केंद्र सरकार मनमाना रवैया अपनाते हुए इनमें बदलाव कर केवल पूंजीपतियों…

Read More

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन द्वारा अपने लंबित मांगो को लेकर टाटा कंपनी पार्किंग गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. साथ ही पार्किंग में लगने वाले वाहनों को अवरुद्ध कर दिया गया. बता दें, कि इनके द्वारा पूर्व से ही आंदोलन चलाया जा रहा है. जहां इन्होंने अपने भाड़े में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की है. इनके अनुसार कंपनी अपने कुछ चुनिंदा वेंडरों को ठेका देती है और उन वेंडरों द्वारा लोकल ट्रेलर मालिकों को काफी कम रेट दिया जा रहा है. जिससे लोकल ट्रेलर मालिकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में शनिवार को…

Read More

नबंर प्लेट की जगह वीआईपी बोर्ड लगाकर चलनेवालों की अब खैर नहीं. जमशेदपुर जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस इसको लेकर गंभीर है. शनिवार से जिले में वैसे गाड़ियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है. जिला परिवहन विभाग द्वारा एमवी एक्ट की धारा 179 के तहत वैसे वाहन मालिकों से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है. जिले के ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने नम्बर प्लेट के स्थान पर वीआईपी बोर्ड लगाकर चलनेवालों के साथ सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं. वहीं डीटीओ दिनेश रंजन ने वाहन चालकों एवं मालिकों से नम्बर प्लेट के स्थान पर अन्य…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत सरकारी जमीन को भू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बेचा गया है. मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आया और फिर शुरू हुआ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई, लेकिन अब उसमें राजनीतिक तड़का लगने के बाद हवाओं का रुख बदलने लगा है. कुछ सवाल सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के समीप कुलुपटांगा मौजा के साईं कॉलोनी और मोतीनगर नगर में हुए सरकारी जमीन के खिलाडिय़ों से…. सरकारी जमीन पर बने स्कूल और तालाब कहां गए ? नगर निगम का दावा है, कि जिले के उपायुक्त के…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप कुलुपटंगा मौजा के मोती नगर और साईं कॉलोनी में लगभग चार एकड़ जमीन पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन करते हुए कब्जा दिला दिया गया. हालांकि उक्त भूखंड पर वर्षों से अतिक्रमण कर रह रहे लोगों के समर्थन में झामुमो और कांग्रेस साथ खड़े नजर आए और किसी कीमत पर अतिक्रमणकारियों को उजड़ने नहीं देने का भरोसा दिलाया. वहीं एक तरफ अतिक्रमणकारियों के साथ झामुमो- कांग्रेस के नेता प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में डटे रहे. दूसरी तरफ सरकारी जमीन की घेराबंदी हेतु अंचल अधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार के…

Read More

सफेद दाग लाईलाज नहीं है इसका शत प्रतिशत इलाज संभव है यह कहना है कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एएन झा का. यह बातें उन्होंने अस्पताल के सभागार में आयोजित वर्ल्ड विटिलिगो डे के मौके पर एक सेमिनार के दौरान कहीं. डॉ झा ने बताया कि सफेद दाग को लोग अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आधुनिक चिकित्सा पद्धति में इसका इलाज शत प्रतिशत संभव है. उन्होंने इसे एक स्किन डिजीज बताया और कहा कि इसके लक्षण दिखते ही रोगी को चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए, ताकि समय पर इसका इलाज किया जा…

Read More

झारखंड के दो दिग्गज राजनीतिज्ञों के बीच जुबानी जंग के बीच झारखंड की राजनीति एकबार फिर से मैनहर्ट मामले को लेकर सुर्खियों में है. एक ओर जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मैनहर्ट मामले में अपनी संलिप्तता को सिरे से ख़ारिज करते हुए हर जांच में सहयोग की बात कही है, वहीं मैनहर्ट मामले में रघुवर दास की भूमिका पर सवाल उठनेवाले पूर्व विधानसभा समिति के सभापति और कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एकबार फिर से रघुवर दास पर निशाना साधते हुए उनसे मैनहर्ट मामले पर खुद के द्वारा लिखी…

Read More