Author: Tech Ashish

Exploring world

2019 विधानसभा चुनाव के दौरान अस्तित्व में आयी सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा लगातार संगठन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में जुटी हुई है. पहले जमशेदपुर और अब सरायकेला जिले में पार्टी का विस्तार करते हुए आलाकमान ने बुलेट नारायण सिंह को जिले की कमान सौंपी है. जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही बुलेट नारायण सिंह ने पार्टी के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर कर आशीर्वाद लिया. उधर जिलाध्यक्ष बनने के बाद बुलेट नारायण सिंह ने बताया कि झारखंड के सबसे ईमानदार राजनेता के सानिध्य में काम करने का मौका मिला है. पार्टी और संगठन हित में काम…

Read More

बीते 27 जून को कश्मीर में जबरन एक सिख युवती का अधेड़ मुस्लिम के साथ निकाह कराए जाने को लेकर देशभर के सिखों में उबाल है. मंगलवार को सेंट्रल सिख नौजवान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंच प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से सभा ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से ऐसे घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग की ताकि कश्मीर में लोग अमन चैन से जी सकें और कश्मीर फिर से पुराना कश्मीर ना बन जाए. सभा के अध्यक्ष सतवीर सिंह ने बताया, कि जिस अधेड़ के…

Read More

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल की ओर से क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने दुकान- दुकान और घर- घर जाकर लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किए जाने की अपील की. इसके अलावा भाजपा नेताओं ने सड़कों मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर फेंके गए प्लास्टिक के कचरे का निष्पादन भी किया. जानकारी देते हुए भाजपा नेता जोगिंदर सिंह सोनू ने बताया, कि यह अभियान हर दिन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जाएगा. मंगलवार को शहीद भगत सिंह मैदान के समीप यह अभियान चलाया गया.

Read More

गम्हरिया क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने व लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय, नव ज्योति विधा मंदिर और राधे श्याम ट्रस्ट के संस्थापक जगन्नाथपुर बोलाईडीह निवासी राधे श्याम श्रीवास्तव (77) का मंगलवार को निधन हो गया. वे कई महीने से बीमार चल रहे थे. टायो रोल मिल्स से सेवानिवृत्त राधे श्याम विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़ कर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ, नशा उन्मूलन जैसे कार्य में अग्रणी रूप से सक्रिय रहे. क्षेत्र में कायस्थ समाज को एक नई पहचान देने के लिए भी उन्हें जाना जाता है. बोलाईडीह में उन्होंने दो- दो राम मंदिर स्थापना में अग्रणी रूप से अपनी सेवा…

Read More

जमशेदपुर में एक बार फिर से बेखौफ अपराध कर्मियों ने खूनी तांडव खेला है. जहां दिनदहाड़े उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी के समीप डेविड नामक अपराध कर्मी ने अंकित कश्यप नामक युवक को गोली मार दी. आनन-फानन में युवक को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक कालिका नगर का रहने वाला बताया जाता है, जबकि अपराधी डेविड संकोसाई रोड नंबर 5 का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है, कि मृतक अपने दोस्तों के साथ सुभाष कॉलोनी के समीप बातचीत कर रहा था इसी बीच डेविड नामक…

Read More

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ा बासा लाल बागान स्थित शीतला मंदिर के समीप निवासी 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम योगेश कोचेकर बताया जा रहा है. वैसे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है, कि युवक मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था. वैसे मौके से किसी तरह का कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी…

Read More

जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र एवं राजकीय कन्या मध्य विधालय खरसावां के कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरे लहर से बचाव की संपूर्ण तैयारी रखनें की उम्मीद जताई. साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि ट्रायबल ब्लोक खरसावां कोविड-19 वैक्सीनेशन के सरायकेला खरसावां जिला के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण होगा। वही उपायुक्त ने जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वधान में खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बेहतर ढ़ग से ग्रामीणों को प्रेरित करने एवं अच्छे कार्य के लिए खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश…

Read More

सरायकेला जिले के खरसावां के आमदा में करीब 154 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पांच सौ बेड अस्पताल का जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोमवार को निरीक्षण किया. निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन अस्पताल के कार्यों की जानकारी ली. मौके पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा बताया गया, कि अस्पताल का कार्य लगभग 50-60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. कोविड-19 संक्रमण के करण निर्माण कार्य कुछ दिन से अभी बंद है. उपायुक्त ने निर्माणाधीन भवन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के…

Read More

सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल कुचाई प्रखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई के कोविड-19 सेंटर व वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया. मौके पर श्री राजकमल ने कहा, कि कुचाई सीएचसी की स्वास्थ व्यवस्था बेहतर ढ़ग से संचालित किया जा रहा है. अस्पताल के एमओसी डॉ शिवचरण हांसदा के बारे में काफी अच्छा सुना है. कोविड-19 के दौरान जब काफी खतरा महसुस हो रहा था, कम ऑक्सीजन लेवल के मरीजों को ठीक करके घर भेज दिया. यह बेहतर स्वास्थ व्यवस्था का उदाहरण…

Read More

जमशेदपुर के जानेमाने कारोबारी सह समाजसेवी रहे स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह उर्फ केके सिंह की आज 75 वीं जयंती है. इस मौके पर केके फाउंडेशन की ओर से एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. जानकारी देते हुए स्वर्गीय सिंह के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शहर में खून की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस शिविर में डेढ़ से दो सौ यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Read More