Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 का निरीक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. हालांकि निरीक्षण के क्रम में कई गड़बड़ियां सामने आई है. जिसे जांच पदाधिकारी संजय कुमार ने संवेदको को अगस्त तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश जारी किया है. आपको बता दें, कि नरक में तब्दील हो चुके आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की दुर्दशा को देखते हुए राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने जिले के उपायुक्त को पूरे निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में चल रहे सीवरेज- ड्रेनेज और जलापूर्ति योजना के देखरेख का जिम्मा सौंपा है.…

Read More

इधर हूल दिवस के मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा सरायकेला- खरसावां इकाई की ओर से मिरुडीह स्थित शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष बुलेट नारायण सिंह ने किया. श्री सिंह ने अमर शहीद सिदो- कान्हू, चांद- भैरव और फूलो- झानो की शहादत को नमन करते हुए झारखंड के जल- जंगल और जमीन का वास्तविक रखवाला बताया. वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ जाने नहीं देगी. साथ ही झारखंड के जल- जंगल और जमीन की रक्षा करने में यहां के आदिवासियों और मूल वासियों…

Read More

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल का सिटी स्कैन मशीन पिछले छः महीने से बेकार पड़ा है. अब इसे इस अस्पताल की बदनसीबी कहें या सरकारी सिस्टम की हकीकतकोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल का सिटी स्कैन मशीन पिछले छः महीने से बेकार पड़ा है. अब इसे इस अस्पताल की बदनसीबी कहें या सरकारी सिस्टम की हकीकत. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इसी क्षेत्र से हैं. उनके प्रतिनिधि का कक्ष अस्पताल परिसर में बना हुआ है, लेकिन यहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को सिटी स्कैन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर…

Read More

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में 150 बेड के मॉड्यूलर आईसीयू बिल्डिंग बनाने को जुस्को तैयार हो गई है. कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर कर ली है. इसको लेकर ऑक्सीजन प्लांट आदि मशीनों की ट्रायल पूरी की जा चुकी है. इधर जुस्को ने अस्पताल के जर्जर एएनएम स्कूल भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. अस्पताल में मरीजों के लिए कुल 150 बेड होंगे जिसमे 50 बेड छोटे बच्चों के लिए रखा गया है और सामान्य मरीजों के लिए 100 बेड का आईसीयू बन…

Read More

सरायकेला खरसावां पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है वैसे दोनों ही मामले मोती नगर से जुड़े हैं. पहले मामले में बोलाईडीह निवासी शिकायतकर्ता राम सिंह यादव ने मोती नगर निवासी भीम यादव पर अपने घर में घुसकर चोरी करने और उनके यामाहा मोटरसाइकिल को जला देने का आरोप लगाया था. जिसका उद्बोधन करते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस ने आरोपी भीम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जला हुआ यामहा और दो हजार नगद बरामद किए हैं. आदित्यपुर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह…

Read More

जमशेदपुर में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. पहले भीड़ ने उसके बाद युवती ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली. और डंडे से मजनू की जमकर क्लास लगाई. वहीं युवती ने बताया कि फोन और वाट्सअप पर परेशान कर शारीरिक संबंध बनाना चाहता था युवक. पुलिस ने कहा लिखित शिकायत पर होगी कार्रवाई. इस तस्वीर में जो युवती जो कर रही है उसे देख आप चौंकिए मत. युवती के हिम्मत की दाद दीजिये. उसके साथ छेड़खानी हुआ है. उसे दिलफेंक मजनू ने प्रताड़ित किया है यही कारण है कि उसे इस अवतार में आना पड़ा है.…

Read More

आज हूल दिवस है. आजादी की लड़ाई से भी पहले फिरंगियों के खिलाफ लड़ी गयी सबसे बड़ी लड़ाई. वैसे इतिहास के पन्नो में 1857 के सिपाही विद्रोह को ही आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा आंदोलन का दर्जा प्राप्त है, मगर 1857 से 2 साल पहले ही यानी 1855 में ही सिदो- कान्हू, चांद- भैरव और फूलो- झानो के नेतृत्व में संथाल विद्रोह का उलगुलान हुआ जिसमें 50 से 60 हजार आदिवासियों ने जल- जंगल और जमीन के लिए फिरंगियों से लोहा लिया. अंततः अंग्रेजी हुकूमत ने 22 दिसंबर 1855 को संथाल परगना जिले का निर्माण किया और आदिवासियों की…

Read More

झारखंड में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी, यानी जनजातीय सलाहकार परिषद की पहली बैठक सोमवार को रांची में संपन्न हुई. हालांकि पहली बैठक का भाजपा ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए बहिष्कार कर दिया. आपको बता दें कि टीएसी के अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है. भाजपा टीएसी के नियमावली में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन की सरकार द्वारा बगैर राज्यपाल की संस्तुति के संशोधन किए जाने और राज्यपाल को नजरअंदाज किए जाने को लेकर विरोध जता रही है. इधर जमशेदपुर में घाटशिला के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता लक्ष्मण टुडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर…

Read More

मंगलवार को सरायकेला जिले के चांडिल अंचल कार्यालय पर जरयाडीह ग्राम सभा द्वारा धरना- प्रदर्शन किया गया और इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया, कि बिना ग्रामसभा किए जरियाडीह ग्राम सभा क्षेत्र के जमीन पर क्रिस्टल मेटफार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थापित हो रहा है. उक्त कंपनी को गलत तरीके से ग्राम सभा क्षेत्राधीकार का जमीन लीज में आबंटित कर दिया गया है. ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से क्रिस्टल मेटाफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित अवैध जमीन को पूरी तरह से रद्द करने और सीएनटी एक्ट, पेसा…

Read More

आदित्यपुर रेलवे अंडर ब्रिज में जलजमाव के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों की शिकायत आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पथ निर्माण विभाग, सरायकेला के कार्यपालक अभियंता निर्मल कुमार सिंह से की थी. जिसके बाद 26 जून को कार्यपालक अभियंता ने स्थल निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया था. निरीक्षण के दौरान जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह भी उपस्थित थे. निरीक्षण में यह पाया गया था, कि टनल के दोनों ओर बने…

Read More