Author: Tech Ashish

Exploring world

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महीने के तीसरे शनिवार को आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम और पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन हुआ. जहां सुबह 10 बजे से आरंभ हुए इस नेत्र जांच शिविर में 35 लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई. इनमें से 14 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए. अन्य को आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई. मोतियाबिंद के सभी चिन्हित मरीजों को 24 अगस्त को पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन होगा. शिविर का उद्घाटन संस्था के सदस्य गोपाल बर्मन…

Read More

एक तरफ झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं. दूसरी तरफ सरायकेला की सड़कों पर खुलेआम गाड़ियों की छतों पर स्टंट करते आपको गाड़ी के कर्मचारी नजर आ जाएंगे. जिन्हें ना तो प्रशासन का भय है, ना ही अपनी जान का. तस्वीरों में जो नजारा आप देख रहे हैं, वो टाटा- कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर सरपट दौड़ती एक यात्री वाहन की है. जिसके छत पर खलासी बगैर किसी खौफ के देखा गया. हालांकि यह कोई पहली तस्वीर नहीं है. स्थानीय लोगों ने बताया इस मार्ग से होकर चलने वाली…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने दिशा की बैठक में भाग लिया. इस दौरान रांची संसद संजय सेठ एवं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के अलावा जिले के उपायुक्त सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद, विधायक प्रतिनिधि एवं जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी वहीं बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिले में चल रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की. जहां बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर शनिवार को एक और भीषण सड़क हादसे में एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ठेला चालक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. वैसे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. बताया जाता है, कि ठेला चालक महिंद्रा शोरूम के समीप इडली- डोसा बेचता था घटना के वक्त वह सब्जी लेकर लौट रहा था. इसी बीच महिंद्रा शोरूम के समीप…

Read More

काबुल. राजधानी काबुल से लेकर कंधार और जलालाबाद से लेकर हेरात तक… अफगानिस्तान के लगभग हर छोटे बड़े शहर में सन्नाटा पसरा है. सड़कों और चौराहों पर सिर्फ हथियार लहराते तालिबान (Taliban) के लड़ाके दिख रहे हैं. आमलोगों में तालिबान का इतना ज्यादा खौफ है कि वो घरों से बाहर नहीं निकल रहे. कहा जा रहा है कि तालिबान के लड़ाके इस वक्त घर-घर तलाशी ले रहे हैं. वो ऐसे लोगों को निशाना बनाने की फिराक में जिसने अमेरिका या फिर अफगान सरकार की मदद की हो. तलाशी के दौरान जब तालिबान के लड़ाके एक घर में पहुंचे तो…

Read More

मुंबई. अश्लील फिल्मों (Porn Movies) के निर्माण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बाद अब मुंबई की क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) में जुहू के एक होटल से सेक्‍स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच ने जुहू के एक पांच सितारा होटल से मुंबई की एक टॉप मॉडल और नामी टीवी अभिनेत्री को पकड़ा है. हालांकि इस मामले में जांच टीम ने गिरफ्तारी न दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है. जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है,…

Read More

तालिबान के कब्जे के बाद इन दिनों पूरी दुनिया में अफगानिस्तान चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी अफगानिस्तान के एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिसे देखकर लोग ‘कांप’ गए हैं. वहीं दूसरी और तालिबानी लड़ाकों के कुछ ऐसे विडियो भी सामने आये हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. पर इन सबसे अलग अफगानिस्तान से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. एक मां के लिए अपना बच्चा जान से भी ज्यादा…

Read More

अंततः टाटा स्टील और जमशेदपुर के स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच किराया बढ़ाने को जारी गतिरोध बेनतीजा रहा. जहां शनिवार से टाटा स्टील की माल ढुलाई करने में लगे लगभग 10 हजार स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने टाटा की माल ढुलाई छोड़ अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं. जानकारी देते हुए जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की ओर से बताया गया, कि कई बार टाटा समूह को सौहार्द पूर्ण माहौल में वार्ता के जरिए बीच का रास्ता निकालने का मौका दिया, लेकिन टाटा प्रबंधन अपनी मनमानी पर अड़ा है. वैसे उन्होंने साफ कर दिया है, कि इस बार लड़ाई आर-पार…

Read More

झारखंड के माथे पर एक और कलंक लगा है. जहां सीएम के गृह जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की किशोरी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना 17 अगस्त की बतायी जा रही है. शुक्रवार की देर शाम पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना आकर शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रात में छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों में दो नाबालिग और दो युवा शामिल है. एक आरोपी शादी- शुदा बताया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस को…

Read More

सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत एससी, एसटी, बीपीएल और छात्राओं को अब- तक पोशाक, स्वेटर, जूता- मोजा मिलता था, लेकिन अब एपीएल छात्र छात्राओं को भी पोशाक स्वेटर जूता और मौजा मिलेगा. इस संबंध में समग्र शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध कराने के संबंध में परियोजना निदेशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश जारी कर एपीएल छात्र छात्राओं की संख्या मांगी गई है. जारी निर्देश में उन्होंने कहा, कि राज्य योजना के तहत एपीएल छात्रों को…

Read More