Author: Tech Ashish

Exploring world

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहा दंगल अभी खत्म नहीं हुआ है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों द्वारा हाल ही के दिनों में विवादित बयान दिए गए, जिसपर अब पार्टी आलाकमान ने एक्शन लिया है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू से उनके सलाहकारों को हटाने के लिए कहा है. जानकारी के मुताबिक, हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू से मलविंदर सिंह माली और डॉ. प्यारेलाल गर्ग को तुरंत हटाने के लिए कहा है. नवजोत सिंह सिद्धू के इन सलाहकारों ने हाल ही के दिनों में…

Read More

राजस्थान के बूंदी में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. शव की पहचान चापसर के रहने वाले राम सिंह के तौर पर की गई. प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें लिखा है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया और शादी करने से इंकार…

Read More

चंडीगढ़: आलाकमान की मुहर के बाद कल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया. कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी के घर डिनर में कैप्टन समेत 59 विधायकों और 8 सांसद के शामिल होने का दावा किया गया है. राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं. उनमें से तीन मंत्री दिन में हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए. सिद्धू ने अमरिंदर को बिजली दरों में कमी किए जाने के वादे की याद दिलाई मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के 9 नए जज मंगलवार 31 अगस्त को शपथ लेंगे. चीफ जस्टिस एनवीरमना उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे. आमतौर पर चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में होने वाला यह कार्यक्रम इस बार कुछ अलग होगा. नए जजों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के नए भवन में बने सभागार में होगा. इस ऑडिटोरियम में 900 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. पहली बार जजों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में किसी नए जज के शपथ ग्रहण के दिन चीफ जस्टिस का कोर्ट रूम खचाखच भरा होता है. इसमें नए…

Read More

कुशीनगर. कुशीनगर में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. कसया थाने के कुड़वा दिलीपनगर के गोपाल टोले में शराबी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया. घटना में पत्नी और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. पत्नी और अपने तीन बच्चों को मौत की नींद सुलाने…

Read More

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश की वजह से अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि उन्हें ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस को गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी और गाली-गलौज की. केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. इससे पहले पारस ने बुधवार को चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि चिराग ने अपने पिता…

Read More

इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने अधिकारिक रूप से दावा किया है कि काबुल हवाईअड्डे पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमलों में उनका ही हाथ है. इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की है. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उस आत्मघाती हमलावर की है. जिसका नाम अब्दुल रहमान अल लोगहरि है और वह संभवत: लोगार प्रांत का रहने वाला था. आत्मघाती हमलावर की तस्वीर के साथ ही उन्होंने एक संदेश जारी किया है. जिसमें लिखा है काबुल एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए शहादत के इस हमले में 160 अमेरिकी सैनिक और उनके सहयोगी मारे…

Read More

अफगानिस्तान पर तालिबान का राज स्थापित होने के बाद दुनिया को सबसे पहला बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर देर शाम एक के बाद एक तीन ब्लास्ट हुए. इन धमाकों में करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. ब्लास्ट के बाद आई काबुल से तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है और तालिबानी शासन का असली चेहरा सभी के सामने रख दिया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 100 से अधिक लोगों की जान गई है. जिसमें 13 अमेरिकी सेना के…

Read More

गुजरात हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह राज्य के लव जिहाद कानून की महत्वपूर्ण धाराओं पर रोक लगा दी थी. इसी मामले में गुरुवार को फिर से कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के रुख के बाद गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जाने का फैसला किया है. गुजरात सरकार सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देगी. राज्य सरकार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति देकर जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि लव-जिहाद कानून सरकार का राजनीतिक एजेंडा नहीं है. हाई कोर्ट में एडवोकेट जनरल ने मांग की कि कानून की धारा-5 का शादी के साथ कोई लेना-देना नहीं…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 55 वर्षीय जब्बार अंसारी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. डेम डूबी कपाली के रहने वाले जब्बार अंसारी सुबह पान खाने घर से निकले थे. पान खाकर लौटने के क्रम में अपराधियों ने कनपट्टी में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही जब्बार अंसारी की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई है. जब्बार अंसारी की हत्या क्यों…

Read More