Author: Tech Ashish

Exploring world

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई है. परिणीति की टांसफॉर्मेशन जर्नी भी कमाल की रही है. एक्ट्रेस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और लोगों को काफी हैरान भी किया था. आज परिणीति बॉलीवुड की ग्लैम डीवास में शुमार हैं. एक चैट शो में परिणीति ने अपने बढ़े वजन को लेकर कई बातों का खुलासा किया था. परिणीति ने बताया था कि साल 2014 में उनकी फिल्म ‘किल दिल’ रिलीज होने के बाद वो कुछ समय के लिए स्क्रीन से गायब हो गई थीं, ताकि वो खुद पर काम कर सकें…

Read More

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा जमशेदपुर पहुंची. जहां कांग्रेस भवन तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कोड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया. देखें video इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मौजूद रहे. वहीं मीडिया से बात करते हुए श्रीमती कोड़ा ने कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार प्रकट करते हुए मिले दायित्व का प्रदेश अध्यक्ष एवं सहयोगी कार्यकारी अध्यक्षों के साथ मिलकर राज्य में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही उन्होंने बताया कि पिछली गलतियों को कांग्रेस अब दोबारा नहीं दोहराएंगे. वहीं…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीती रात इमली चौक स्थित राजस्थान शिव मंदिर के समीप से सट्टा खेलते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है पुलिस ने इनके पास से 2380 रुपए नगद, 7 बुक, 2 बोर्ड, दो रूलिंग बुक, 2 मोबाइल, दो केलकुलेटर और तीन बाइक बरामद करने का दावा किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाजों का नाम श्याम प्रसाद और सुरेंद्र प्रताप साहू बताया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी ने सीधे तौर पर कुछ भी नहीं बताया. वहीं पुलिस के इस कार्रवाई पर सवाल…

Read More

गया: बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बिगहा मोड़ के समीप देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई. जिससे मोहल्ले में दहशत व्यापत है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अरविंद चौधरी बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद सिटी डीएसपी राजकुमार साह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया, कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों के गिरोह आपस में भिड़े थे. जिसमें एक गुट…

Read More

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान लाती रहती है. बीएसएनएल के कुछ प्लान तो ऐसे हैं, जो रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन- आइडिया जैसी प्राइवेट कंपनियों के पास तक नहीं है. आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो 6 महीने तक रोज 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है. खास बात है कि बाकी कंपनियां इस कीमत पर आधी वैलिडिटी और डेटा दे पाते हैं. बीएसएनएल का 997 रुपये का प्लान 6 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है.…

Read More

महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पत्नी ने रातभर टीवी ऑन रखा था. बस इसी बात पर पति नाराज हो गया और उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. मामला मावल तहसील के चांदीवड़ी में सामने आया है, जहां 26 साल के शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि कुछ महीनों पहले ही कपल को बेटी हुई थी. बेटी होने से नाराज पति पिछले कुछ महीनों से पत्नी…

Read More

कबीरधाम जिले के एक गांव में पादरी को पीटने का मामला सामने आया है. 100 से अधिक लोगों ने 25 साल के पादरी के घर में घुसकर कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान भीड़ धर्मांतरण रोको के नारे भी लगा रही थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी का नाम कवलसिंह परस्ते है. उनके घर के बाहर धर्म परिवर्तन के खिलाफ नारे लगाए गए और भीड़ ने उनकी संपत्ति की तोड़फोड़ की और मौके से भागने से पहले महिलाओं सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. यह घटना तब हुई जब कुकदूर थाना क्षेत्र…

Read More

पुंछ: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के इरादे से जिला पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है. यही नहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है. सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के ही किया गया. सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा. भारतीय जवानों…

Read More

“बिहार सरकार ने बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र का सत्यानाश कर दिया है. बोधगया में बौद्ध और हिंदू धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है परंतु असक्षम सरकार की अकर्मण्यता ने हमारे धरोहरों की उपेक्षा कर रखी है” यह बात प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बोधगया के उरुवेला में बुद्ब की 80 फुट की प्रतिमा स्थल की अव्यवस्था और जलजमाव को देखकर कही. प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के लिए आईं थी. मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि महाबोधि मंदिर विश्व धरोहर है इसके आसपास विकास की…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अतर्गत कांड्रा स्टेशन रोड के टिकट काउंटर के समीप बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वैसे हैरान करने वाली बात यह है, कि चोरों ने न तो दुकान के शटर का ताला तोड़ा, ना ही दीवार. बल्कि चोरों ने दुकान के छत पर लगे एस्बेस्टस को काटकर भीतर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है, कि चोरों ने दुकान में रखे हजारों के मोबाइल की चोरी कर ली है. कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राज मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर…

Read More