Author: Tech Ashish

Exploring world

अयोध्या (ayodhya) के दो मासूम सगे भाई बड़े तो हो रहे हैं, लेकिन अपने पैरों पर चल नहीं सकते. इन्हें मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (muscular dystrophy) नाम की बीमारी ने शिकार बना लिया है. इन बच्चों की खूबसूरती और मासूमियत लोगों को आकर्षित जरूर करती, लेकिन जब इनकी हकीकत जानते ही उनकी आंखों में आंसू भी ला देती है. दोनों ही बच्चों का इलाज हिंदुस्तान में नहीं है. इसका इलाज अमेरिका में है, लेकिन इस बीमारी को जो इंजेक्शन दूर कर सकता है उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है. यानि दोनों मासूम सगे भाइयों के लिए 32 करोड़ रुपये की जरूरत है.…

Read More

सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर के रांगाटांड में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा को लेकर सोमवार को देर शाम मुरुप पंचायत की पूर्व मुखिया लक्ष्मी सरदार ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया ने पूजा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने से मन में शांति व आत्मिक शक्ति में वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग अलग-अलग…

Read More

चाईबासा: एनएच 75 ई के चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर खूंटपानी गांव से थोड़ा पहले अज्ञात अपराधियों ने चक्रधरपुर निवासी जसपाल सलूजा उर्फ राजू पर अचानक हमला बोलकर मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए. जसपाल सलूजा अपने भाई को छोड़ने चाईबासा आए हुए थे, लौटने के क्रम में खूंटपानी के जोड़ा पेड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले उन्हें रोका, उसके बाद उनसे लूटपाट करने लगे. जसपाल के विरोध करने पर चाकू से उनके पेट, गला, पीठ, हाथ समेत अन्य जगहों में दर्जनों वार किए. इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल के साथ मोबाइल लूटकर चलते बने. वहीं…

Read More

वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के तीसरे लहर को लेकर पूरा विश्व हलकान है. लेकिन भारत के सियासतदानों और हुक्मरानों को इसकी परवाह नहीं है. खासकर झारखंड की अगर हम बात करें तो यहां की सियासत दूसरे राज्यों से भिन्न नजर आएंगी. आपको याद दिला दें अभी दो दिन पूर्व जब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों के स्वागत में रांची में कांग्रेसियों ने एअरपोर्ट पर स्वागत किया था उस वक्त विपक्षी दल यानी भाजपा ने कांग्रेस और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया था. अभी दो दिन नहीं बीते कि सोमवार…

Read More

चीन की ई-कॉमर्स (E-Commerce) दिग्गज अलीबाबा (Alibaba) ने अपनी कंपनी (Alibaba Group Holding Ltd.) के 10 कर्मचारियों को निकाल दिया है. एक महिला कर्मचारी के इंटरनल अकाउंट को सार्वजनिक करने के लिए इन दस कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. महिला ने इस अकाउंट से अपने मैनेजर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड ने एक पूर्व मैनेजर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद महिला कर्मचारी के इंटरनल अकाउंट को सार्वजनिक करने के लिए 10 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. बता दें कि अलीबाबा (Alibaba) ने पिछले…

Read More

काबुल एयरपोर्ट पर हुए बम धमाकों का बदला लेते हुए और संभावित खतरे को खत्म करते हुए अमेरिका ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की हैं. इस एयरस्ट्राइक में आईएसआईएस-खुरासान के आतंकियों को ढेर किया गया. खास बात यह रही है कि अमेरिका ने खास किस्म की मिसाइल के जरिए से एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है. अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान पर मानवरहित हवाई हमले में हेलफायर मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिसे काफी घातक और टारगेट को सटीक निशाना बनाने के लिए पहचाना जाता है. एयरस्ट्राइक के दौरान हेलफायर मिसाइल ब्लास्ट नहीं करती है, बल्कि उसमें से चाकू जैसे ब्लेड्स निकलते हैं जोकि…

Read More

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षा गीता कोड़ा का कांग्रेसियों ने सोमवार को सीनी मोड़ में जोरदार स्वागत किया. जहां कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूल मालाओं से लाद किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है, उसका वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगी तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस फिर से अपना परचम लहराएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आवाहन किया तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया. कांग्रेसियों का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि अनिल सुरिन तथा लालटू महतो कर…

Read More

अमेरिका के कैलिफोर्निया में खुद की सुरक्षा के लिए लगवाए गए कैमरों में महिला की मौत कैद हो गई. प्रेमी ने पैसों की खातिर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया. 2016 में हुई इस वारदात को लेकर हत्यारे को भले ही अदालत ने सजा दे दी है, लेकिन महिला के परिवारीजन आज भी इस बात को लेकर दुखी हैं, कि​ सिस्टम उसे बचाने में विफल रहा. कैलिफोर्निया के हंटिंग्टन बीच पर वर्ष 2016 में बेहद ही दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया. यहां की रहने वाली 50 साल की मैरीलू की उनके प्रेमी जेसन बेचर ने बेरहमी से…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में सोमवार को सरायकेला स्थित परिसदन में देर शाम भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई. जहां बैठक में बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में निकाय चुनाव को जीतने के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कोविड के तीसरे लहर को देखते हुए जनसेवा की खातिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ किया गया है. उसे बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक उतारने की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निडर होकर सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लाने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष…

Read More

सरायकेला टाउन हॉल में सोमवार को भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक सह जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. मरांडी ने अपने संबोधन में कहा, कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. आजादी के बाद अलग राज्य गठन की मांग चल रही थी, मगर उस वक्त झारखंड की नामधारी पार्टियों ने राज्य को बेचने व कांग्रेस ने खरीदने का काम किया. जब भाजपा केंद्र की सत्ता में आयी तो उसने अलग राज्य का गठन किया. उस वक्त भी कांग्रेस ने…

Read More