Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: सरायकेला के पोड़ाडीह स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक सितंबर से 14 सितम्बर तक ऑनलाइन हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है. स्कूल परिसर में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के शुभारंभ समारोह में स्कूल के बच्चे ऑनलाइन शामिल हुए. स्कूल के प्राचार्य वीपी विमल के दिशा निर्देश में आयोजित हो रहे हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार को हिंदी में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें सभी स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया. हिंदी पखवाड़ा के तहत प्रतिदिन बच्चों के बीच…

Read More

सरायकेला: जिले के कुछ सरकारी विद्यालयों के शिक्षक पुस्तक विक्रेताओं के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं. सरायकेला के विक्रांत कुमार ने उक्त बातें कहीं हैं. उन्होंने कहा है कि जिले के कुछ सरकारी स्कूलों का व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है. जहां टाटा- रांची के कुछ दुकानदार प्रचार के नाम पर स्कूलों में पुस्तकों की बिक्री कर रहे हैं, जो कानूनन अवैध है. सरकारी स्कूल के क्षेत्र के अंदर किसी भी तरह का व्यवसायिक इस्तेमाल कानूनन जुर्म है. बावजूद इसके कुछ बाहरी दुकानदारों द्वारा शिक्षकों को प्रलोभन देकर किताबों की बिक्री स्कूल में की जा रही है. गांव…

Read More

सरायकेला: काशी साहू कॉलेज सरायकेला में एबीपी का सदस्यता अभियान सदस्यता प्रभारी लक्ष्मण महतो के नेतृत्व में शुरू किया गया. वहीं सदस्यता प्रभारी लक्ष्मण महतो ने बताया, कि अभियान 15 सितंबर तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया, कि हमारा लक्ष्य दो हजार लोगों को जोड़ने का रखा गया है. वहीं अभियान के दौरान सभी सदस्यों द्वारा छात्र, छात्रा एवं शिक्षकों से एबीपी में जुड़ने की अपील की गई. मौके पर विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, विभाग संयोजक सांतनु चक्रवर्ती, विभाग सह सायोंजक वकील बारीक, जिला सयोंजक प्रकाश महतो, भास्कर महतो, लक्ष्मण स्वाइं, विशाल पड़िहरी, रशोन महतो, अजय ज्योतिषी, राकेश ज्योतिषी, रीपुन…

Read More

सरायकेला: सरायकेला स्थित टाउन हॉल में नगर पंचायत क्षेत्र के 50 चयनित महिलाओं को 10 दिनों का प्रशिक्षण देने के बाद गुरुवार को समारोह आयोजित कर प्रत्येक चयनित महिला को 20 हजार मूल्य के पेडल संचालित अगरबत्ती निर्माण मशीन सहित 1 हजार मुल्य की टूल किट और कच्चा माल खरीदने के लिए दो हजार नगद राशि प्रदान की गई. खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उक्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई. इस दौरान सरायकेला स्थित टाउन हॉल में आयोजित समारोह में खादी और…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव के छूटु सरदार को प्रखंड कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख बिशु हेम्ब्रम द्वारा संयुक्त रूप से ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया. गौरतलब है कि जामबानी गांव के 25 वर्षीय युवक छूटु सरदार जो ठीक से उठ बैठ नही सकता है और पिछले तीन वर्षों से वह विकलांगता की स्थिति से गुजर रहा है. जब बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदनी ने गृह भ्रमण करने के दौरान छूटु सरदार को देखा उसकी स्थिति को देखते हुए प्रखंड कार्यालय बुलाया गया. जहां गुरुवार को सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी…

Read More

 गोपालगंज जिले में बाढ़ विस्थापितों की स्थिति भयावह है. यहां विस्थापित नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. सरकारी सहायता के नाम पर कुछ भी व्यवस्था नहीं की गई. जब सरकार सामुदायिक रसोई और प्लास्टिक उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो पशुओं के लिए भोजन तो एक कपोल कल्पना है. यह नीतीश सरकार का नर्क है और लोग नारकीय जीवन जीने और मरने को अभिशप्त हैं. यह बात प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने गोपालगंज जिले में माझा प्रखंड के भैंसही में बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद कही. प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों के उल्लंघन को लेकर एक्सिस बैंक के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए. उस पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने 2016 में ‘अपने ग्राहकों को जानो’ (केवाईसी) नियमों के तहत सभी खातेदारों से उनकी पहचान के दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेने का आदेश दिया था। इसका पालन नहीं होने पर केंद्रीय बैंक अब तक कई बैंकों पर जुर्माना लगा चुका है.

Read More

हिमांचल-प्रदेश। देवभूमि कुल्लू में तीन तलाक देने वाले पति को गिरफ्तार करने का पहला मामला सामने आया है. यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन कर के तीन तलाक दिया था. जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी. जिस पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी को वीमेन प्रोटेक्‍शन एक्ट 2019 के तहत मामले में गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने साथ ही आरोप लगाया कि उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित करते थे और बाद में उसके पति ने उसे फोन कर तीन तलाक दे दिया.…

Read More

पिछले महीनों में जेडीयू ने पेगासस जासूसी, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर अपनी सहयोगी बीजेपी से अलग रूख़ अपनाया है. एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने एलपीजी घरेलू सिलिंडर के दाम में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग की है. पार्टी के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कोरोना काल में आम लोगों की कमर तोड़ दी है. त्यागी के मुताबिक़ ऐसे में एलपीजी के दाम में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है.…

Read More

उन्नाव. उत्‍तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्नाव के सांसद ने कहा कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है. अगर कोई मुसलमान है तो कान खोलकर सुन ले, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस (RSS) या बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है. उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज यह बयान 31 अगस्त का देर शाम बीजेपी सदर…

Read More