Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से फरार 12वीं की छात्रा का दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सकी है. पुलिस छात्रा की बरामदगी को लेकर खोजबीन में जुटी है. इधर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया, कि छात्रा का पता लग गया है. वह अपने परिजनों के संपर्क में है. जल्द ही पुलिस छात्रा को बरामद कर लेगी. गौरतलब है, कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 12 वीं की छात्रा सोमवार अहले सुबह लगभग पांच बजे से स्कूल से कहीं चली गई. विद्यालय प्रबंधन ने बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.…

Read More

इंडियन ऑयल अपने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई तकनीक से निर्मित कम्पोजिट सिलिंडर लाया है. यह स्टील सिलिंडर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और हल्का है इसके प्रयोग से घरों में सिलिंडर के नीचे जमीन पर जंग नहीं लगेगा और यह ट्रांसपेरेंट होगा इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर में गैस की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी. इसका वजन महज 10 किलो होगा एलपीजी सहित. वैसे तो इसकी लॉन्चिंग 27 मार्च 21 को चेयरमैन द्वारा किया जा चुका है जो राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के बड़े और मेट्रोपोलिटन शहरों से होते हुए अब झारखंड में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका…

Read More

: बिहार के गया जिले के डीएम अभिषेक सिंह द्वारा ग्रामीणों के लिए फ्री एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह एंबुलेंस विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं के आर्थिक मदद से बोधगया की गैर सरकारी संस्था सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट द्वारा मुहैया कराया गया है. बता दें कि यह एंबुलेंस उन 10 गांव के लिए फ्री उपलब्ध रहेगा, जहां के लोग पूर्णतः वाक्सिनेट हो चुके हैं. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया, कि सिविल सोसाइटी द्वारा महामारी में भागीदारी निभाने और समाज के प्रति भागीदारी निभाने का यह एक बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता…

Read More

RANCHI शराब के नशे में धुत्त पुलिस वालों के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में अपनी मर्यादा तोड़ दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे जमकर पीटा. मामला रांची के अल्बर्ट एक्का चौक का है. जहां शराब के नशे में धुत्त जवान ने जम कर हंगामा किया. रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर नशे में धुत्त पीसीआर वन के जवान हरनियुस डुंगडुंग ने अपनी सारी मर्यादा तोड़ कर जमकर हंगामा किया. जहां आते- जाते राहगीरों से मारपीट की. यहां तक कि चौक पर फल बेच रही…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनबिला गांव में सरना फिल्म निर्माता सह समाजसेवी सावन सोय ने दौरा किया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए सावन ने कहा कि आज आए दिन अखबारों में में ग्रामीण क्षेत्रों में नशा और अंधविश्वास के चलते अपने परिवारों को भी मौत के घाट उतारा जा रहा है. जो हमारे समाज के लिए बहुत ही दुखदायी है. इसलिए सभी ग्रामीणों से हमारा आग्रह है, कि आप सब नशा का सेवन ना करें और अंधविश्वास में ना रहें. जब कभी परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है…

Read More

कुड़मी जाति को पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर कुड़मी सेना और कुड़मी युवा छात्र मोर्चा द्वारा संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें बताया गया कि आज ही के दिन 6 सितंबर 1950 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मियों को बिना सूचित किए ही कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति से हटा दिया गया था. जिसके विरोध में कुड़मी समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष इस दिन अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए काला दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है. ज्ञापन में पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग…

Read More

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हेसा गांव में सोमवार की शाम ठनका गिरने से चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि हेसा गांव का ही 15 वर्षीय सत्यम सोय हतिया गांव निवासी अपने साथी के साथ ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था. इसी दौरान मूरुप निवासी 18 वर्षीय दिलीप प्रमाणिक भी अपने गांव की ओर लौट रहा था, तभी बारिश प्रारंभ होने के कारण उक्त तीनों सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में बारिश से बचने के लिए रुके. इसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसके चपेट में आकर तीनों ही…

Read More

अपराधी कितना भी चलाक क्यों ना हो, कानून की गिरफ्त में आ ही जाता है. अपराधी डाल- डाल तो पुलिस पात- पात के तर्ज पर अपराधियों की टोह लेने में जुटी रहती है. इसी दौरान बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जहां लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया, कि मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर- चौसा सड़क का है. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि डेलहवा बाबा मोड़ के पास…

Read More

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के नौबस्ता, कानपुर में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षक दिवस के मौके प्रशिक्षण ले रहे शिक्षार्थियों ने सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके में शिक्षकों ने शिक्षार्थियों को teanchers day के बारे में विस्तार से बताया और गुरु-शिष्य के संबंध को भी बताया। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट हेड दुर्गेश बाजपेई, स्टेट हेड धनंजय दीक्षित, रीजनल मैनेजर नदीम हुसैन, सेंटर हेड प्रिंस सचान, कमल मिश्रा,अमर सिंह,जलाल हैदर, शिखा मिश्रा, शैलेंद्र सचान, शुभम वर्मा सिंघम मौजूद रहे। रीजनल मैनेजर नदीम हुसैन ने बच्चों को…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर (Rajnagar) थाना क्षेत्र के चौके गांव में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया. बुजर्ग पिता ने अपने बेटे पर मारपीट का कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कर्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौके निवासी 90 वर्षीय गौरचंद्र प्रमाणिक को उसके बड़े बेटे रंजीत प्रमाणिक ने बीते रविवार की शाम को मारपीट कर बेहोश कर दिया था. पीड़ित गौर चंद्र प्रामाणिक ने पुलिस को बताया, कि रविवार की शाम को उसके…

Read More