Author: Tech Ashish

Exploring world

कुकड़ू: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो ने प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय सिरूम भवन मरम्मत कार्य का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य के गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया. शक्ति पद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि छत में जो ढलाई किया गया है उसमें सीमेंट की मात्रा बहुत ही कम मालूम हो रहा है, और गुणवत्ता को छुपाने के लिए ढलाई के ऊपर सीमेंट का घोल डाल दिया गया है. परंतु संवेदक के इस घटिया कार्य ऊपरवाले को भी मंजूर नहीं,…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शूगर की तस्करी करने के मामले में फरार दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें आदर्शनगर का रहने वाला सुजल बहादुर उर्फ बोते और बंटी सरदार शामिल है. घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि 13 जुलाई 2021 को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना के दिन पुलिस ने 8 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ अमन सांडिल को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था. घटना में सुजल और बंटी के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सीतारामडेरा पुलिस…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत उपरशिला गांव निवासी बीएसएफ जवान 53 वर्षीय मंजुरा सुंडी का सोमवार को अपने निवास पर निधन हो गया. वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे. मंगलवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ के जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी गई. वहीं उनके अंतिम दर्शन में सैकड़ों की संख्या में पूरे गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए. उनके परिवार के साथ उपरशिला गांव में मातम छाया रहा. बीएसएफ जवान स्व.मंजुरा सुंडी बंगाल बॉडर रायगंज में तैनात थे. छह महीने पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जनवरी महीने…

Read More

KANDRA (Bipin Varshney) गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को कांड्रा पुलिस ने कांड्रा थाना अंतर्गत हुदू पंचायत के तुमसा ग्राम में एक अवैध शराब बिक्री केंद्र में छापा मारा. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुमसा ग्राम में किस्टू मुर्मू के घर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है. जिसके कारण घर के आस पास भीड़ इकट्ठा हो गई है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी कांड्रा के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया और पुलिस मौके पर पहुंची. वहां उपस्थित लोग पुलिस की गाड़ी देख जंगल की तरफ भागने लगे. साथ…

Read More

चांडिल Manoj Swarnkar मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विधायक सविता महतो ने 6 योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया. विधायक सविता महतो ने पिलीद, बिरडीह और हाड़ात गांव में पीसीसी सड़क तथा बिष्टाटांड, टुंगरीहेंट तथा चोगा में तालाब निर्माण कार्य का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. विधायक ने तालाब एवं पीसीसी मिलाकर 6 योजनाओं का उद्घाटन किया. विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 35 लाख की लागत से पीसीसी व तालाब मरम्मती का कार्य विधायक निधि से किया गया है. उन्होंने कहा कि जनता की मांग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर…

Read More

कपाली Afroz Mallik सरायकेला जिले के कपाली ओपी के थानेदार के निजी चालक छोटन के गुंडागर्दी ने एक छात्र का जीवन नर्क बना दिया है. बता दें कि छोटन ने बीते 9 जुलाई को शेख इश्तियाक नामक युवक के साथ जमकर मारपीट की थी. इस मारपीट में इश्तियाक की पसली की हड्डी टूट गई है. उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में इलाज कराने को कहा. अब परिजन इश्तियाक का पुरुलिया जिले के रामेश्वर लाल सिंघानिया सेवा सदन में इलाज करा रहे हैं. इश्तियाक का गांव वहीं के टाटारी में है.…

Read More

सरायकेला Pramod Singh प्राकृतिक आपदा व्रजपात से बचाव को लेकर सरायकेला जिला समाहरणालय परिसर से मंगलवार को डीसी अरवा राजकमल एवं एडीसी सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. वज्रपात सुरक्षित भारत अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित यह जागरूकता वाहन जिले के प्रत्येक प्रखंड में चिह्नित वज्रपात जोन में लोगों को जागरूक करेगी. डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि वज्रपात जैसे आपदा से बचाव को लेकर इसके बारे में सभी लोगों को जागरूक करना सरकार एवं जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि वज्रपात जैसे आपदा की…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh परसुडीह कृषि बाजार समिति की समस्याओं को लेकर जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि बाजार समिति सचिव को मांग पत्र सौंपा. इसके द्वारा बाजार समिति की मूलभूत समस्याओं से सचिव को अवगत कराया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका निराकरण किये जाने को कहा गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मानिक मलिक, ऋषि सिंह, मदन दत्त, बिल्टू सरकार, सुजीत चक्रवर्ती, परशुराम साहू, बाबूलाल चक्रवर्ती, मिलन मजूमदार, गौरव घोष, रघु दास, नंदू स्वर्णकार आदि उपस्थित थे. सचिव को ये बताई समस्या जिसमें मुख्य रूप से 1. बाजार समिति के…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh जमशेदपुर शहर में पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों का आतंक जारी है. सक्रिय चोरों ने अब उलीडीह थाना अंतर्गत विजया ग्रीन अर्थ, डिमना रोड कालोनी के दो फ्लैटों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है. कालोनी के फ्लैट नंबर 632 और फ्लैट नंबर 621 में अज्ञात चोरों ने उक्त घटना को अंजाम दिया. उक्त फ्लैट में निवास करने वाले दोनो परिवार बाहर गये हुए थे और चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया. फ्लैट नंबर 632 में संजीव नेत्रालय अस्पताल डिमना रोड के कैशियर एवं एक अन्य कर्मी निवास सकते हैं.…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर श्रीमती हेंब्रम ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस, बढ़ती वैश्विक जनसंख्या के साथ आने वाली बढ़ती समस्याओं को उजागर करने का कार्य करता है. अधिक जनसंख्या एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, विशेष रूप से यह देखते हुए कि विश्व संसाधन एक सतत दर से कम हो रहे हैं. विकास और प्रकृति पर अधिक जनसंख्या के प्रभावों के बारे में जागरूकता पर बल दिया जाता है. उन्होंने भी परिवार नियोजन…

Read More