Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां Ramjan Ansari खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार सरायकेला- खरसावां जिला में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 13 जुलाई से शुरू होगी. उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 13 जुलाई से शुरू होगी. 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिकाओं की यह स्कूली प्रतियोगिता 13 जुलाई को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में तथा सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो 14 जुलाई तक चलेगी. 14 एवम 15 जुलाई को गम्हरिया प्रखंड की प्रतियोगिता आदित्यपुर एस…

Read More

सरायकेला Pramod Singh जिला पुलिस की लगातार दबिश और जिले के एसपी आनंद प्रकाश के सख्त रुख को देखते हुए जिले के दुर्दांत अपराधी कर्मी सागर लोहार ने अंततः सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. झारखंड बनने के बाद सरायकेला के टिमनिया गांव के सागर लोहार ने अपराध जगत की ओर कदम बढ़ाया. अपहरण, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे लगभग दो दर्जन मामले उसके खिलाफ जिले के अलग- अलग थानों में दर्ज हैं. सागर लोहार की आपराधिक यात्रा 2001 में सरायकेला थाने से शुरू हुई थी. जहां उसने मुमताज हुसैन नामक व्यक्ति से दस हजार रुपए और हीरो…

Read More

जमशेदपुर Rajesh Thakur आईएसएल के सत्र 2022- 23 के लिए जमशेदपुर एफसी ने एड्रियन नील बूथरॉयड को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. इस इंग्लिश गुरु को प्यार से ऐडी के नाम से भी जाना जाता है, जिनका इंग्लैंड में विभिन्न शीर्ष क्लबों के साथ शानदार रिकॉर्ड रहा है. इसकी जानकारी देते हुए टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि एडी ने हाल ही में द फुटबॉल एसोसिएशन (TheFA) के साथ इंग्लिश युवा टीमों को मैनेज करने के लिए काम किया. उन्होंने खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें कई सम्मान मिले. *क्या कहा…

Read More

गम्हरिया: पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को गांजिया बराज से मिले 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम राहुल कुमार, विवेक रजक और उदेश राय बताया जा रहा है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा चाकू अभियुक्त का काले रंग का टीशर्ट एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 DD- 4794 है, बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मृतक बिहार की पहचान बिहार के वैशाली रुस्तमपुर…

Read More

आदित्यपुर: क्षेत्र में बकरीद को लेकर हर तरफ लोग एकदूसरे को मुबारक दे रहे हैं. मगर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में नमाज अदा करने के बाद रेलवे स्टेशन के किनारे सेल्फी लेने गए मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी 18 वर्षीय साजिद अंसारी को बस्ती के ही 3 युवकों गब्बार अली, अमन अली और जमशेद ने मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट की घटना में साजिद बुरी तरह से घायल हुआ है. इस संबंध में साजिद के पिता ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी गब्बर और अमन को हिरासत में ले लिया है. घायल साजिद के…

Read More

आदित्यपुर: रविवार को टाटा- कांड्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय छात्र शांतनु की मौत हो गई है, जिससे पूरा परिवार सदमे में है. शांतनु आदित्यपुर कॉलोनी मार्ग संख्या 6 निवासी सुमन कुमार का पुत्र था. वह टायो कॉलोनी में पढ़ने के साथ क्रिकेट का प्रैक्टिस करने जाता था. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार की अहले सुबह करीब 8 बजे एक एलपीजी गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर शनि मंदिर के पास बीच सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एलपीजी गैस लदा ट्रक तेज रफ्तार में था. रिमझिम…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) है. जो कल यानी रविवार 10 जुलाई को मनाया जाएगा. इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की लागभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. बकरीद में कुर्बानी की अहमियत होती है, कुर्बानी का बकरा खरीदने के लिए साप्ताहिक हाट, बजारों में भीड़ समाप्त हो चुका है लोग अपने- अपने पसंद के बकरों की खरीदारी कर चुके हैं. किसी ने हाटों से बकरे की खरीदारी की, तो कोई गावों से.  कुर्बानी के लिए खरसावां में 10 से लेकर 50 हजार तक के बकरे बजार में उतारे गए.…

Read More

राजनगर: प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक सह समाजसेवी सावन सोय ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत रोड़ाकोचा में बच्चों के बीच जागरुकता अभियान चलाया. आभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को आंगनबाड़ी और विद्यालय प्रतिदिन अवश्य भेजें और बच्चों पर विशेष ध्यान दें. वहीं झारखंड सरकार से चलने वाली योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही. इस दौरान जुमाल पंचायत के मुखिया लखींद्र बेसरा ने कहा कि पूर्व मुखिया सरोमनी बेसरा के कार्यकाल के अधूरे कार्य को हम पूरा करेंगे और बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान…

Read More

राजनगर: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के महेशकुदर में शहीद निर्मल महतो स्कूल के समीप आपस में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक युवक का नाम आदित्यपुर के बनतानगर निवासी कृष्णा टुडू तथा दूसरा महतनडीह के निवासी है. घटना शाम करीब छह बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा. दो युवक अलग अलग बाइक पर सवार थे. जिसमें बन्तानगर निवासी कृष्णा टुडू JH05BU 7894 पर सवार था, जबकि महतानडीह निवासी JH05CO4743 सुपर स्प्लेंडर बाइक…

Read More

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में बकरीद को लेकर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, सीओ इम्तियाज अहमद, कोवाली थाना प्रभारी अमित रविदास, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा सीआई नवीन पूर्ति आदि की उपस्थिति में हल्दीपोखर बाजार, मुस्लिम बस्ती समेत सभी जगहों में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से जनता को संदेश दिया गया कि हम आपके साथ खड़े हैं और आप शांतिपूर्वक ढंग से हर्षोल्लास के साथ बकरीद का पर्व मनाए. मौके पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फ्लैग मार्च करने का उद्देश्य है कि बकरीद के मौके पर हम भी आपके साथ…

Read More