Author: Tech Ashish

Exploring world

पोटका : विद्यालय में अध्ययन कर रही किशोरियों एवं उनकी माताओं को माहवारी स्वच्छ्ता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु पोटका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में किशोरी व महिला स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बच्चियों, माताओं एव विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया. कार्यशाला के दौरान बातचीत के क्रम में ग्रामीण महिलाओं से जब पूछा गया – महिलाओं को माहवारी क्यों होती है? ज्यादातर महिलाएं जो माहवारी की प्रक्रिया से हर महीने गुजरती है, वह भी इस सामान्य से सवाल का जबाब नहीं दे पाई. इसके बाद महिलाओं को महिलाओं के प्रजनन…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari झारखंड सरकार द्वारा विगत चार माह से चलाये जा रहे स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान का बुधवार को समापन हो गया. खरसावां प्रखंड के विभिन्न विधालयों में चलाये गए स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान के समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बचन लाल यादव ने कहा, कि स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान से बच्चों के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता में सफलता मिला. बता दे कि कोरोना काल में लंबी अवधि तक बंद रहे विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को पुन: क्रियाशील करने तथा शिक्षकों एवं बच्चों को स्वच्छता एवं साफ- सफाई पर विशेष…

Read More

सरायकेला Ramzan Ansari सरायकेला स्थित भगवान बिरसा स्टेडियम में कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका का खिताब जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरायकेला के नाम रहा. वहीं बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदरूडीह की टीम ने एस टी आर संजय को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरमाली की टीम विजेता रही. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक लगाकर किया.…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावां उच्च विद्यालय खरसावां को 3- 0 से पराजित कर प्रखंड स्तर पर चैंपियन बनी. वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में आवासीय प्रशिक्षण फुटबॉल केंद्र खरसावां की टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. जबकि अंडर-14 टीम में समर्थ आवासीय विद्यालय खरसावां ने अशोका इंटरनेशनल को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा…

Read More

खरसावां Ramjan Ansari बुधवार को खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार संपन्न हुई. इस सेमिनार का मुख्य विषय था विद्यार्थियों का गुणात्मक विकास, जिस पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपने विचार रखे. सेमिनार में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने अपने- अपने विचार रखते हुए कहा कि गुणात्मक शिक्षा का अर्थ है विद्यार्थी का चहुंमुखी विकास. कौशल विकास का अर्थ है शिक्षक द्वारा विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार करना, जिसमें बच्चे अपने अनुभवों के आधार पर शिक्षक के सहयोग से ज्ञान का सृजन कर सकें. इसके लिए सबकी सहभागिता के सहयोग की अपील की गई. सेमिनार का शुभारंभ…

Read More

खरसावां Ramjan Ansari बुधवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच की एक बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के सलाहकार कमेटी के निर्देशानुसार सर्व सम्मति से वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय कमिटी का विस्तार किया गया. बिरसा सोय को वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच का केन्द्रीय अध्यक्ष, लॉरेंस जोजो को केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष, सरकारी दोंगो व अनूप कुमार महतो को उपाध्यक्ष, ज्योतिष महाली को केन्द्रीय महासचिव, जॉनसन गुड़िया को प्रेस प्रवक्ता तथा संजय मेलगांडी को कार्यालय सचिव मनोनित किया गया. मौके पर श्री सोय ने कहा कि झारखंड…

Read More

सरायकेला Pramod Singh विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति के नेतृत्व में मंगलवार शाम जिला पहुंची समिति ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगभग 80 करोड़ की लागत से बन रहे दुगनी बराज को अनुपयोगी बताया है. प्राक्कलन समिति के सदस्य विधायक दशरथ गगराई एवं समीर महंती ने दुगनी बराज का निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद समिति के सदस्य समीर महंती ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि करोड़ों की लागत से बन रहे दुगनी बराज का कार्य कछुआ की गति…

Read More

सरायकेला Pramod Singh मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरकार के निर्देश के तहत अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. हालांकि उपायुक्त अधीनस्थ विभागीय पदाधिकारियों की कार्यशैली से नाखुश नजर आए. उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों का निष्पादन प्रखंड और अंचल स्तर पर ही हो जाना चाहिए, मगर उनके कार्यालय तक पहुंचना कहीं ना कहीं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की अकर्मण्यता प्रदर्शित करती है. उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों के कार्यों का आकलन जिला स्तर पर किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर…

Read More

सरायकेला Pramod Singh मंगलवार को विधानसभा की प्राक्कलन समिति सरायकेला दौरे पर पहुंची. जहां समिति ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया. मंगलवार शाम समिति के प्रमुख विधायक निरल पूर्ति के नेतृत्व में टीम सरायकेला पहुंची. टीम ने स्थानीय परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी आनंद प्रकाश समेत अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. टीम ने क्रमवार सभी विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019- 20 से लेकर…

Read More

सरायकेला Pramod Singh प्रखंड सभागाार में बीडीओ मृत्युंजय कुमार व सीओ सुरेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में दक्षिण पश्चिम मानसून के मद्देनजर संभावित आपदा को लेकर प्रखंड के सभी मुखियाओं के साथ बैठक संपन्न हुई. जिसमें मुखिया को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में जहां अतिवृष्टि के दौरान बाढ़ आने की संभावना रहती है, वैसी जगहों पर तत्परता से काम करें. मुखियाओं को अतिवृष्टि वाले क्षेत्र में अस्थाई शिविर चिह्नित करने, स्थानीय तैराकों की सूची तैयार करने, रस्सी, तिरपाल, लाइफ सेविंग जैकेट, खाद्य पदार्थों की व्यवस्था सहित सूखी डालियों की कटाई करने, कम ऊंचाई पर झूलते बिजली…

Read More