Author: Tech Ashish

Exploring world

रांची: राज्य सरकार ने कोरोना काल में उपयोग नहीं किए गए वाहनों पर कर की छूट देने की घोषणा की है. परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार ने सभी अव्यवहृत व्यावसायिक वाहनों तथा स्कूल बसों को रोड टैक्स में राहत दी है. वाहनों के मालिक पथ कर पर लगे पैनाल्टी की माफी योजना का लाभ लें.    परिवहन विभाग की तरफ से वन टाइम ट्रांजैक्शन का लाभ उठाने के लिए परिवहन मालिकों से अपील की है. इसमें कहा गया है कि 15 जुलाई से 14 अगस्त तक वाहन मालिक इस छूट का लाभ ले सकते…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने एवं जिले के एसपी के निर्देश पर बुधवार देर रात आदित्यपुर की सड़कों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान आते- जाते संदिग्ध एवं सामान्य राहगीरों को रोककर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया. इसी क्रम में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के समीप जांच अभियान के दौरान भाजपा के एक बड़े नेता का पुत्र थाना प्रभारी राजन कुमार से उलझ गया. काफी देर तक बीच सड़क पर हो- हंगामा मचा रहा. हालांकि बाद में थाना प्रभारी के सख्त रुख को देखते…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh मानगो में गुलाब बाग फेस वन में कैंसर पीड़ित युवक मोहम्मद यूसुफ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर मानगो और आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पता चलता है कि मोहम्मद यूसुफ कैंसर से पीड़ित था. उसका इलाज चल रहा था. वह अपनी बीमारी से तंग आ चुका था. सुसाइड नोट में मोहम्मद यूसुफ ने लिखा है कि वह जिससे बीमारी के बारे में बताता है वह उसे मजाक…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh शहर में सिख संगत की आस्था से जुड़े सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहेब में भी राजनीति चरम पर हो होने लगी है. यही कारण है कि यहां के इतिहास में पहली बार चुनाव की नौबत आई. पिछले लंबे समय से यहां दो खेमों में विवाद चले आ रहा है. मंगलवार को यहां दोनों खेमों की रजामंदी पर चुनाव कराने की सहमति बनी थी. मानगो गुरुद्वारा के प्रधान एवं मनीफिट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह दल्ली को दोनों पक्षों ने चुनाव कन्वेनर नियुक्त किया था. उसी अलोक में बुधवार शाम चुनाव कमेटी की घोषणा…

Read More

गम्हरिया Bipin Varshneya आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 5 स्थित विजयश्री इंडस्ट्रीज कंपनी में बिजली की करंट से कंपनी के मजदूर दीनबंधु चटर्जी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कांड्रा एसकेजी कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कंपनी के टूल रुम में काम कर रहा था. इस दौरान उसे बिजली का करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गया. कंपनी प्रबंधन द्वारा आनन- फानन में उसे टीएमएच ले जाया गया जहां…

Read More

जमशेदपुर Charanjeet Singh संसार में मानवता का संदेश देने वाले सिख धर्मावलम्बियों के प्रथम श्री गुरु नानक देव जी की चार उदासियों से संबंधित डॉ स्वर्ण सिंह द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का उद्घाटन समारोह बुधवार होटल अलकोर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा की गई. विशेष रुप से इस कार्यक्रम में बाबा बघेल सिंह म्यूजियम सेंटर बंगला साहब गुरुद्वारा के डायरेक्टर सरदार सुरजीत सिंह, कमल दुग्गल, आजाद वेस्ट बंगाल के प्रधान गजेंद्र पाल सिंह बल, परवर गुरुद्वारा के प्रधान पप्पू सिंह, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहेब के महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं…

Read More

गम्हरिया शहीद मजदूर नेता रति लाल महतो को उनके शहादत दिवस पर ऊपरबेड़ा मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वीर शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन के पुत्र आकाश सोरेन एवं उनके पौत्र वीर सोरेन पहुंचे. उन्होंने कहा कि शहीद मजदूर नेता रतिलाल महतो झारखंड आंदोलन के सजग प्रहरी और सच्चे सिपाही थे. वे मजदूरों के मसीहा थे. उनकी पहचान एक सरल नेता के रूप में थी. मजदूरों के शोषण के खिलाफ रतिलाल ने विद्रोह का बिगुल फूंका था. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गोपाल…

Read More

चांडिल Manoj Swarnakar बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ भोला शंकर महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में ईचागढ़ प्रखंण्ड क्षेत्र में चांडिल बांध में अचानक जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर राहत एवं बचाव संबंधित चर्चा किया गया. बैठक में प्रभावित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंसस, उपमुखिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सीओ ने सभी प्रखंड कर्मी एवं जन प्रतिनिधियों को सभी प्रकार के आपदा में निपटने के लिए सरकारी भवन को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि पिछले दिनों उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के प्रमुखों संग बैठक…

Read More

सरायकेला Pramod Singh सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृति योजना परीक्षा का जिला स्तरीय आयोजन किया गया. झारखंड अधिविध परिषद रांची के तत्वाधान आयोजित उक्त परीक्षा में कुल नामित 406 परीक्षार्थियों में से 321 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. उक्त परीक्षा में 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उक्त जानकारी देते हुए परीक्षा केंद्र की केंद्राधीक्षक अंबिका प्रधान ने बताया कि परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण रहा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. बता दें कि इसमें सफल अभ्यर्थियों को सालाना 12000 रुपए छात्रवृत्ति के रूप…

Read More

सरायकेला Pramod Singh सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में बुधवार को भव्य समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव रमानाथ आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने कहा कि जब हम सबसे पहले इस धरती पर पदार्पण करते हैं तो हमारी पहली गुरु माता होती हैं, और दूसरा गुरु धरती माता. तीसरे गुरु हमारे पूज्य पिता और चौथा गुरु आचार्य दीदी जी के रूप में हमें मिलते हैं. समाज में गुरु का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है. आज…

Read More