Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला Pramod Singh ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की एक बैठक गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी बैंक के प्रबंधक या उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे.  बैठक में जिले के एलडीएम द्वारा सभी बैंकों के विभिन्न मानकों पर समीक्षा करते हुए ऋण उपलब्धता की स्थिति तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उपलब्ध कराई जा रही सहायता की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ बैंक औसत से नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं जिस पर उन्हें एसएलबीसी में लिए गए निर्णय से अवगत कराते हुए अच्छा…

Read More

जमशेदपुर/ खरसावां: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्बंध में जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दें कि डॉ कुमार ने श्रीमती मुर्मू पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे प्रत्याशी हैं. द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की ‘ईविल फिलॉसफी’ (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं. हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए. इसको लेकर भाजपाई आक्रोशित हो उठे और…

Read More

राजनगर Pitambar Soy टेट पास सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) संघ ने अपनी द्वी-सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन को उनके आवास में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में टेट पास पारा शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने जो नई शिक्षक नियमावली (सहायक आचार्य) बनाई है, उसमें कई विसंगतियां हैं. जिसमें तीन हजार टेट पास अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया गया है. एनसीटीई के सारे मानदंड पूरा करने के बावजूद टेट पास का लाभ नहीं दिया गया है. टेट पास करने के वावजूद अभ्यर्थियों से एक और परीक्षा 350 अंक…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खरसावां- कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. खरसावां प्रखंड के विटापुर, हरिभंजा, रीड़िग, सिमला, बुरूडीह, चिलकू, बडाआमदा, दलायकेला, कृष्णापुर, जोजोडीह, जोरडीहा, खरसावां, तेलाईडीह एवं कुचाई प्रखंड के मरांगहातु, अरूवां, रूगुडीह, बारूहातु, रोलाहातु, गोमेयाडीह, छोटासेगोई, पोंडाकाटा, तिलोपदा, बंदोलोहर पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने पंचायतों के सुदृृढ़ीकरण से समृद्ध करने का संकल्प लिया. खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने बडा आमदा पंचायत के आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुच कर ग्राम सभा…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari जमशेदपुर के क्षेत्रिय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) राजीव रंजन ने गुरूवार को खरसावां वन क्षेत्र का दौरा कर कैंपा चेकडेम और वनरोपण योजना का निरीक्षण किया. आरसीसीएफ ने खरसावां वन क्षेत्र के काशीडीह और तेलीगोड़ा में 6.50 लाख की लागत ने निर्मित कैंपा चेकडेम एवं धातकडीह में 50 हेक्टेयर वनभूमि पर 10 हजार पौधारोपण कार्य का निरीक्षण कर कई दिशा- निर्देश दिए.  मौके पर श्री रंजन ने कहा कि कैंपा योजना के तहत बने चेक डैम का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है. चेक डैम न सिर्फ वर्षा जल संरक्षण के लिए उपयोगी साबित हो रहे…

Read More

चाईबासा: पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने दो लाख के इनामी पीएलएफआई नक्सली एरिया कमांडर नोएल सांडी पूर्ति को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना मिली थी, कि बंदगांव थाना क्षेत्र के लड़ाउली ग्राम के आस-पास जंगल पहाडी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन एरिया कमांडर नोएल सांडी पूर्ति उर्फ लंबू अपने दस्ता सदस्यों के साथ है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया उक्त टीम के द्वारा बंदगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लड़ाउली के जंगल के आस- पास एक…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari कुचाई प्रखंड क्षेत्र के छोटासेगोई के चंपद गांव में नाबार्ड वित्त पोषित एसईडीपी परियोजना के तहत प्रदान संस्था के द्वारा वनोपज प्रसंस्करण की एलईडीपी परियोजना केंद्र खोला गया है. जिसका विधिवत उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जलीप कर किया गया. इस दौरान खेती व प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर बल दिया गया. मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हल्दी उत्पादक किसानों को एक मुकाम मिलेगा. इन्हें न केवल केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि इनके उत्पाद को कुचाई से…

Read More

सरायकेला Pramod Singh गुरुवार को सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया स्थित तालाब के समीप लगभग 4 बजे घटी सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक अशोक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदित्यपुर शेरे पंजाब निवासी अशोक महतो अपने किसी जरूरी काम से सरायकेला आया था. वापस लौटने के क्रम में मुड़िया स्थित तालाब के समीप उसकी स्कूटी स्किट कर गई. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अशोक महतो काफी तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए जा रहा था. इसी दौरान स्कूटी के स्किट कर जाने से उक्त दुर्घटना…

Read More

पोटका: जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पोटका के 34 पंचायतों में गुरुवार को पंचायत भवन में सभी पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओ आदि के साथ एक बैठक कर पंचायत प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि हम सब मिलकर अपने पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक को हर हाल में बंद कराएंगे ताकि क्षेत्र में भूमि, जल, वायु आदि प्रदूषण को रोका जा सके. इसी के तहत गुरुवार को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज के नेतृत्व में पंचायत के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओ ने गांव- गांव तथा दुकानदारों से जनसंपर्क कर सिंगल यूज प्लास्टिक ग्राहकों को नहीं…

Read More

सरायकेला Pramod Singh गुरुवार को सरायकेला भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया. बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विमर्श करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई. इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई. बैठक में आनेवाले नगर पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के…

Read More